मेरी कलम
🖊️मेरी कलम🖊️
मेरी कलम अब दौड़ने लगी है,
अंतर्मन को झकझोरने लगी है,
जिंदगी की पहेली सुलझने लगी है,
जो आग मुझ में थी ,वह जलने लगी है,
दुनिया भी मेरे साथ चलने लगी है,
दिलों की दूरियां घटने लगी है ,
मंद गति अब सरपट दौड़ने लगी है,
दिल की खुशियां चहकने लगी है,
फूलों की खुशबू महकने लगी है,
रंजो गम की खाईयां पटने लगी है,
दोस्ती की दीवारें सटने लगी है,
अंदर की प्रतिभा छपने लगी है,
ख्वाबों में परिंदे से उड़ने लगी है,
मेरी कलम अब दौड़ने लगी है।
Very nice
जवाब देंहटाएंशानदार
जवाब देंहटाएंVery nice
जवाब देंहटाएंNice one Ma'am
जवाब देंहटाएं