खुद से खुद को आजाद करें हम
मुझे शिकायत है, महिलाओं से
"खुद से खुद को आजाद करें हम "
हम में से कई बहनें अपने आप से ऐसा व्यवहार करती हैं जैसे वे अपने आप को सजा दे रही हो।
जैसे अपनी तबियत ठीक नहीं होने पर भी आराम ना करके काम करते रहना, किसी सुबह जल्दी नींद ना खुले तो अपने आप को अपराधी समझना, घर पर सब की पसंद का खाना बनाना, पर अपनी पसंद की सब्जी ना बनाना, अपने गृह सहायिका से अच्छा व्यवहार नहीं करना, अपनी अलमारी ,अपने घर से गैर जरूरी चीजों को नहीं हटाना ,किसी को नहीं देना, वापिस संभाल कर रख कर भीड़ बढ़ाते जाना, घर की साफ सफाई में इतने लग जाना कि शरीर बीमार हो जाए, क्या हुआ अगर घर एक दिन साफ ना होगा , वही काम कल कर लेंगे, पर नहीं ,हमें तो आज का काम आज ही करना है ।हमें कोई सफाई का पुरस्कार ग्रहण नहीं करना है।
घर पर अगर बच्चे हैं, और खिलौने बिखरे पड़े हैं, तो क्या हुआ?
"हर घर चुपचाप से कुछ कहता है
इस घर में कौन रहता है"
हम बहनों ने अपने आप को कुछ चीजों में इस तरह से जकड़ लिया है कि हम उस से निकल ही नहीं पाते हैं। किसी को सफाई का, किसी को कंजूसी का ,किसी को शॉपिंग का, किसी को कुकिंग का इतना अधिक फोबिया हो जाता है कि वह इस से निकल ही नहीं पाती ।
दुनिया बहुत सुंदर है ,अपने आप को अपनी कैद सेआजाद करें। प्रकृति का आनंद लें ,घूमने जाएं ,कभी मन हुआ तो बाहर भी खा ले ।अपनी मनपसंद ड्रेस पहन ले ।किसी चीज को खाने की इच्छा है तो किचन में बहुत देर बिजी रहने से अच्छा है ,उसे बाजार से बुला ले, इतनी मेहनत के बाद तो खाने का आनंद ही खत्म हो जाता है।
अपने मायके और ससुराल वालों से समान रूप से प्रसन्नता से व्यवहार करे। अपने दरवाजे पर आए हुए किसी भी याचक को निराश नहीं लौटाना। अपने हृदय में संवेदना के द्वार सदैव खुले रखना ।ज्यादा मोलभाव नहीं करना। मकान को घर बनाना ,पर घर को मकान नहीं बनाना। बहुत सी कैद तो हम स्वयं ने ही बना ली है, उसी से हम को आजाद करना है, यही नारी सशक्तिकरण है। यही सच्ची स्वतंत्रता है।
Very nice
जवाब देंहटाएंVery Nice shaista
जवाब देंहटाएंसुंदर सही कहा आपने समय के अनुसार खुद को बदल जाना चाहिए।
जवाब देंहटाएं