शिक्षक ही बदलेंगे भारत की तकदीरऔर तस्वीर

_शिक्षक ही बदलेंगे भारत की_ _तकदीर व तस्वीर_ 
भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा को शिक्षक ही बदल सकते हैं ।अभी भले ही लाखों के पैकेज राहत की घोषणा कर नए भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात हो रही है, पर यदि हमें सदैव सदैव के लिए भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर ,स्वावलंबी और मजबूत बनाना है, तो इसमें सबसे महती भूमिका निभा सकता है, वह है शिक्षक।
 एक शिक्षक जिसके पास छोटे बच्चे ,किशोर बच्चे, युवा पीढ़ी सब गुजरते हैं, शिक्षक ही उनका सच्चा मार्गदर्शक, पथ प्रदर्शक, व्यक्तित्व का निर्माणक, नैतिकता का वाहक होता है।
 देश के सारे शिक्षक मन ही मन ठान ले, बगैर किसी दबाव के कि हमें बच्चों के सच्चे व्यक्तित्व का निर्माण करना है ,उनमें नैतिकता का विकास करना है, कौशल आधारित शिक्षण देना है, सच्चे मार्गदर्शक बनकर उन्हें चिंतन के लिए खुला आसमान देना है ,।
ज्ञान तो हम देते ही हैं पर थोड़ा ज्यादा देंगे ,प्यार थोड़ा ज्यादा देंगे ,अनुशासन थोड़ा ज्यादा देंगे, नैतिकता का पाठ थोड़ा ज्यादा सिखाएंगे ,पाठ्यक्रम को पूरा करना ही हमारा लक्ष्य नहीं है ,गरीब से गरीब और अमीर से अमीर बच्चों में छिपी हुई अंतर निहित शक्तियों को बाहर लाने का काम हम शिक्षकों को करना है ।ग्रामीण परिवेश के बालकों को भी डिजिटल क्रांति से जोड़ना है। साथ ही उनके व्यक्तित्व निर्माण की पहल करना है। देश की जो भी समस्याएं हैं, जनसंख्या निवारण बेरोजगारी, गरीबी इन सब बातों का हल् भी हमें बच्चों को ध्यान देकर पूरा करना है। जिस प्रकार एक कलम की ताकत में बल होता है ,कहा गया है 
"खींचो ना कमानों को न तलवार निकालो
 गर तोप मुकाबिला हो तो अखबार निकालो"
 उसी प्रकार शिक्षकों के लिए "विद्यार्थियों को पढ़ाओ, लिखाओ काबिल बनाओ"
" ,शिक्षक अगर ठान ले तो भारत आत्मनिर्भर जरूर बन सकता है। 
 भारत की तकदीर और तस्वीर दोनों बदल सकती है । हम शिक्षकों को सच्चे ,अच्छे और कर्मठ व्यक्तित्व का निर्माण करना है।  सृजन और  संहार शिक्षक की गोद में ही पलते हैं।
हम शिक्षक प्रण ले कि भारत की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलेंगे।
 श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर धार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ