जिंदगी बहुत खूबसूरत है
🌹🌹 जिंदगी बहुत ही खूबसूरत है🌹🌹
ईश्वर ने हमें बहुत ही खूबसूरत जिंदगी दी है ,परंतु जीवन को देखने का हमारा जो नजरिया है वह ठीक नहीं है, इससे हमें उसमें हर बात में कहीं ना कहीं कमी नजर आ जाती हैl और खूबसूरत नजारे भी हमें दिखाई नहीं देते, और हम कमियां देखने में लगे रहते हैंl
पहली बात हम जब भी किसी जोड़े को देखते हैं तो उनके फिजिकल अपीरियंस पर कमेंट करते हैं, लेकिन यह गलत है रंग रूप कद काठी इन सबसे बढ़कर भी व्यक्ति का व्यवहार होता है, अतः हम कभी भी इसी के अपीरियंस पर कमेंट ना करें, और हर व्यक्ति की खूबसूरती अलग अलग है, इस बात को समझें और टिप्पणी ना करें, नई बहू जब घर में आती है तो किसी प्रकार की कोई धारणा पूर्वाग्रह ना बनाएं, उसकी किसी भी बात को तूल न दें, और उसे अपने परिवेश को समझने का पूरा पूरा मौका दें ,
हमारे घर में जो भी काम करते हैं, चाहे वह कामवाली बाई हो, प्रेस वाला हो, हमारा सहयोगी हो, हम उनसे प्रेम पूर्वक आचरण करें, वह भी एक इंसान है और कभी कोई गलती हो जाए तो उसे प्रेम पूर्वक समझाएं ,अपने घर पर जब भी वे काम करें उन्हें कुछ भी नाश्ता चाय खाना जरूर दें, ऐसा करके हम उनके ऊपर कोई एहसान नहीं कर रहे हैं, बल्कि हमारी खुशियों को ही बढ़ा रहे हैंl
, खुशियां हमारी खुद की बनाई हुई है, और खुद ही बढ़ा सकते हैं, किसी के चेहरे पर हल्की सी मुस्कान, खुशी देखिए आपके अंदर भी इतनी पॉजिटिव एनर्जी आ जाएगी कि आपका दिन बहुत ही सुखमय लगने लगेगाl और जीवन प्रेम रस से भर जाएगा,
जीवन ईश्वर का दिया गया अमूल्य उपहार हैl अतः इसे व्यर्थ की नेगेटिव एनर्जी से बचाएंl ना किसी के बारे में बुरा कहे ना बुरा सोचे और जिंदगी को खुलकर जिए, अगर हमने अभी नहीं जी तो बाद में हमें डॉक्टर के कहने पर खुश रहना होगा ,लाफिंग क्लब जॉइन करना होगा ,और प्रसन्न रहने के तरीके ढूंढना होंगे, हमारे लाइफ का पैटर्न नहीं ऐसा बना लो, ताकि खुशियों के लिए बाद में क्या करना है, यह न सोचना पड़े l
"जीवन जियो ऐसा सुंदर लगे सभी को प्यारा मधुकरl"
मुस्कुराइए दुनिया की सारी समस्याएं आपकी नहीं है l
#जीवन में किसी की छोटी-छोटी मदद का जज्बा रखिए#
किसी रोते हुए बच्चे को हंसाईए।, क्योंकि शायर ने कहा है
"घर से मंदिर है बहुत दूर, और घर से मस्जिद है बहुत दूर, क्यों न किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए,
किसी के चेहरे पर मुस्कान को लाया जाए,
किसी की दुआओं को जिंदगी में शामिल कर लिया जाए,
अतः हम हमेशा खुश रहेंगे, खुश रखेंगे, और खुशियों को बाटेंगे ,तभी जिंदगी बहुत ही खूबसूरत लगने लगेगीl
# धन्यवाद आपकी प्रिय श्रीमती सुधा जैन 23 Trimurti Nagar Dhar#
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें