ऑनलाइन शिक्षण से हम क्या दे पाएंगे????
बीहाइव. BEEHIVE
द फन दे हेड
The Fun They Had
कक्षा 9वी की अंग्रेजी की नई पुस्तक बीहाइव में आज से 136 वर्ष बाद की भविष्य की कल्पना की गई है । दो भाई बहनों की आपस की बातचीत है ।मार्गी एंड टॉमी, मार्गी की उम्र 11 साल और टॉमी की उम्र 13 साल दोनों अपने एजुकेशन के बारे में बात कर रहे है ,क्योंकि वह समय ऐसा है जब बच्चे कंप्यूटर, टैली बुक सब कुछ इसी माध्यम से सीख रहे है। उन्हें सिखाने वाले कोई शिक्षक नहीं है,सिर्फ जो यांत्रिक चीजें है, उन के माध्यम से वे पढ़ाई कर रहे है। लेकिन वह पढ़ाई उनको बिल्कुल भी अच्छी नहीं लग रही है, और उन्हें आनंद नहीं मिल रहा है। क्योंकि सब कुछ यांत्रिक होता है, कंप्यूटर, लैपटॉप ठीक समय पर चालू हो जाते थे, स्क्रीन पर शैक्षणिक सामग्री आती है, बालकों को उसी से सीखना पड़ता है, और अपना होमवर्क करके उसी में डालना होता है, और वह तत्काल चेक हो जाता , और नंबर भी मिल जाते है।
ऐसी यांत्रिक और नीरस पढ़ाई से मार्गी को बहुत बुरा लग रहा है, और वह अपने भाई से बात कर रही थी कि आज से बहुत वर्षों पहले अपने दादा जी के दादा जी कितनी अच्छी पढ़ाई करते थे, स्कूल जाते थे, सभी बच्चों के साथ मिलते थे, खेलते थे, कूदते थे, सभी चीजें सीखते थे ,और उनको यह सब चीजें मनुष्य सिखाते थे, तो जो चीजें मनुष्य सिखाएंगे ,वह कितनी अच्छी होती होगी, क्योंकि यांत्रिक चीजें हमें ज्ञान तो दे सकती है, लेकिन हमें संवेदनाएं नहीं दे सकती ।आनंद नहीं दे सकती, और हम भी ऐसे ही यांत्रिक पढ़ाई के माध्यम से एक रोबोट ही बन सकते हैं ।
आने वाले शिक्षण की ऐसी परिकल्पना इस lesson में की गई है, और ऐसा संभव भी हो सकता है ,क्योंकि अभी हम सब कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल, इन चीजों से ही ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं। पर यह एक माध्यम हो सकता है, पर इससे ज्ञान की पूर्णता नहीं हो सकती है। ज्ञान की पूर्णता तो शिक्षकों द्वारा बच्चों को प्यार स्नेह , आत्मीयता, संवेदनाओं और संवाद के माध्यम से शिक्षा देना है ।इस प्रकार हम बच्चों से आत्मीयता से जुड़कर उनके व्यक्तित्व के समग्र विकास का संपूर्ण प्रयत्न करते हैं, अतः यह स्कूल , शिक्षक, और बच्चे हमारी शिक्षा की आधारशिला है। बगैर इनके कुछ सोच पाना कभी भी किसी के लिए संभव नहीं हैं। बच्चे तो हंसते खिलखिलाते फूल है, और किसी भी प्रकार के ऑनलाइन शिक्षण के माध्यम से हम इन फूलों को खिला नहीं सकते हैं, अतः जल्दी से जल्दी शालाओं को खोलना बहुत जरूरी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें