थोड़े फूल खिलाना है......

🌹 फूल खिलाना है🌹

 प्यारी दुनिया में लाने वाले माता पिता की राहों में ,
थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
दुनिया भर के कष्टों से बचाने वाले प्यारो की राहों मे
 थोड़े फूल खिलाना है।
 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
वर्णमाला, अंको का ज्ञान सिखाने वाले गुरु की राहों में 
थोड़े फूल खिलाना है।
 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
कौशल, नैतिकता संवेदनाओं का ज्ञान कराने वालों की राहों में थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 बचपन की खट्टी मीठी यादों वाले स्नेहमयी हमारे भाई बहनों के लिए राहों में
 थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
अपने मित्र के राई बराबर दुख को पहाड़ जैसा समझे, ऐसे मित्रों की राहों में ,
थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
इस धरा पर कदम कदम पर साथ निभाने वाले जीवनसाथी की राहों में,
 थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मातृभूमि की रक्षा हेतु प्राण अर्पण करने वाले देश के शहीदों  की राहों में,
 थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 प्रभु, रब, खुदा, वाहेगुरु, ईश्वर जो बिन मांगे सब देते हैं 
उनकी राहों में थोड़े फूल खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
अपनी राहों में जो भी फूल बिछा बिछाते हैं ,उन सबके लिए उनकी राहों में,
 थोड़े फूल खिलाना है।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 मानव जीवन अनमोल है, सहयोग, प्रेम ,भावना स्नेह के सारे फूल  खिलाना है ।
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ