किसी नववधू का आना...

किसी नववधू का आना
 नववधू आपके घर आती है लेकर सपनों का प्यारा संसार, उसके मन में होती है बहुत सारी दुविधाएं और प्रश्न हजार
 कैसे होंगे सास ससुर ?कैसा होगा मेरा परिवार ?
कैसा होगा खाना ,कैसे होंगे रीति रिवाज ,और कैसा होगा व्यवहार?
  अपने आंगन को छोड़कर आना नहीं है कोई सरल बात, ससुराल आकर मिलती है नाते दारों  और रिश्तेदारों के साथ, और सब लगते हैं परखने और करने लगते हैं बात
 प्यारी सी नववधू सभी को अपनाती है, अपनी सोच के अनुसार
 हम को भी मौका देना चाहिए और नहीं थोपना चाहिए अपनी बात
 थोड़ी सी छूट दे, धीरे धीरे जानेगी, आपको और आपके रिश्तेदार  
 परखने दो उसको खुद को समझने दो स्वयं को उनका व्यवहार, 
 मत थोपिये, अपनी इच्छाओं को अपने अनुसार 
 उसकी सोच के अनुसार करने दीजिए उसको व्यवहार ,
 वह तो चाहती है ,अभी सिर्फ आपका प्यार , 
अभी तो समझना है हम सफर का साथ एक दूसरे का प्यार
क्योंकि वह छोड़ कर आई है अपने मां बाप का द्वार,
 पहले आप लोगों को तो अपना ले फिर अपनाएगी आपके नातेदार।
 बात इतनी सरल सी है पर हमने  कर दिया इसमें बहुत सारा बवाल।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ