हम साथ साथ हैं

🌹🌹🌹मोर्चे पर (लघुकथा) 🌹🌹🌹
      बाहर लान में सुधा   आनन फानन में कपड़े तार पर डाल रही थी। इधर किचन में भी कुकर की सीटी बज उठी थी। घड़ी की सुईयां भी तेजी से भाग रही थीं। इनके साथ ही सुधा की दौडभाग भी जारी थी। थोड़ी देर बाद अपने आटो में बैठी वह अपने  विद्यालय के लिए निकल चुकी थी। वैसे मैं भी सुधा
 के साथ साथ ही आफिस के लिए निकल पडता हूँ। हम दोनों शाम को थके हारे जब घर लौट कर आते हैं तब कहीं जाकर हमारी प्रेमभरी कहानी कमोबेश में आरंभ होती है।
        सुधा मेरी जीवन संगिनी मेरी प्रेरणा और मेरी शक्ति भी है।  ऐसा नहीं है कि हमारे जीवन में सब कुछ हिंदी फिल्मों की तरह रोमांटिक कहानी रही हो, हमें भी मध्यमवर्गीय परिवारों की त्रासदी से गुजरना पड़ा है। छोटे भाई बहनों की शिक्षा दीक्षा और शादी  के कर्तव्यों का पालन करते हुए अपने "हम दो हमारे दो "का विस्तार भी किया है। यह सब इतनी जल्दी हुआ कि पता ही नहीं चला कि कब आंखों में चश्मे चढ गये और कब बालों में रंग लगने लग गये। अब सब कुछ सही है और हौले-हौले हमारी जीवन संध्या भी प्रेम पगी चाशनी से मीठी हो चली थी लेकिन पिछले एक महीने से मेरी दिमागी हालत अस्त व्यस्त हो चली है। विश्व स्तर पर फैले करोना वायरस के समाचारों ने मुझे न केवल भयभीत किया है बल्कि आतंकित कर दिया है। जिसका प्रमुख कारण  सुधा का उम्र के साथ सेहत का गिरना है। वह भले ही पूरे घर को अपनी चिल्ल पों से आबाद करने का छ्द्म दिखावा करती हो लेकिन उषा का हाई ब्लड प्रेशर, ,  मोटापा और अब फैटी लीवर का भी रोग भी उसे अपनी गिरफ्त में ले चुका है। टीवी की खबरें और सोशल मीडिया पर कोरेनावायरस का कहर मेरा दिल दहलाने को काफी है।
         कल रात भी मैंने उसे गहरी नींद में सोते हुए देखा था। पहले वाली सुधा अब जाने कहाँ चली गयी।कभी घी चीनी और तेल के डिब्बों में  तो कभी स्कूली बच्चों की कापियां चेक करती हुई  सुधा शायद कहीं बहुत पीछे छूट गयी है। उस बेचारी ने जीवन में कभी भी आराम पाया ही नहीं है। पूरा चेहरा ही उम्र के साथ निस्तेज हो चला है।  यह करोना  वायरस भी कमबख़्त कहाँ से आ टपका? कहीं यह संक्रमण मेरी सुधा को अपने आगोश में तो नहीं ले लेगा? नहीं नहीं, सुधा मेरी जिम्मेदारी है सुधा ने अपने जीवन के सबसे खूबसूरत दिन मेरे लिये कुर्बान किये हैं, अब उसे भी इस आपदा से सुरक्षित रखना मेरा प्रमुख कर्तव्य है। देर रात तक मै एक निष्कर्ष तक पहुंच गया था।
              सुबह होते ही वह मुझे झकझोर कर जगा रही थी,
         "अरे दिलीप, जल्दी उठो। आज पता नहीं क्यों मोबाइल का अलार्म नहीं बजा और मैं सोती ही रह गयी । अब जल्दी जल्दी फटाफट सब काम करना होगा। वरना स्कूल  आफिस के लिए बहुत देर हो जायेगी। "
           नहीं कोई देर नहीं होगी। मोबाइल का अलार्म मैंने ही बंद किया था।  तुमने पिछले कई महीनों से कोई भी छुट्टी नहीं ली है । अब हम दोनों एक सप्ताह केवल घर में एक दूसरे के लिए एक दूसरे के साथ रहेंगे। सुधा तुम कहीं नहीं जाओगी। तुम मेरे साथ मेरे पास मेरी ताकत बन कर रहोगी। यह कहते हुए उसे अपनी बाहों में समेट लिया।
 मौलिक एवं अप्रकाशित
 श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर धार।💅🏻💅🏻💅🏻

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ