पिता पुत्र की पहचान होता है......

🌹 पिता पुत्र की पहचान होता है।🌹

पिता पुत्र का रिश्ता ।
पिता एवं पुत्र  का रिश्ता बहुत ही गहरा होता है। सभी को लगता है कि मां और बच्चों का रिश्ता बहुत महत्वपूर्ण है, लेकिन पिता अपने बच्चों से बहुत प्यार करते हैं। कभी-कभी उनका अनुशासन, उनके व्यवहार से बच्चों को लगता है कि पापा हम से कम प्यार करते हैं ।
इस संबंध में एक छोटी सी कहानी
 एक पिता और पुत्र नाव से यात्रा कर रहे थे ।समुद्र में उनके नाव भटक गई, और वह अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए ।पिताजी को लग गया कि अब घर पहुंचना मुश्किल है, उन्हें दो टापू दिखे, पिताजी ने अपने पुत्र को समझाया देखो, बेटे ,अब हमारे जीवन का कोई भरोसा नहीं है अतः एक टापू पर तुम और एक टापू पर में ईश्वर की आराधना करते हैं,।
 हो सकता है ,कुछ रास्ता निकल जाए ।दोनों पिता-पुत्र ईश्वर की आराधना करने लगे ।थोड़े समय बाद ईश्वर पुत्र के पास आए और कहा कि मैं तुम्हारी आराधना से प्रसन्न हूं ,मांगो क्या मांगते हो?
 तब पुत्र ने कहा
 मुझे यहां रहने के लिए सुंदर सा घर ,सुंदर स्त्री मिल जाए। ईश्वर ने तथास्तु कहा और वैसा सब हो गया।
 कुछ वर्षों बाद पुत्र ने ईश्वर की  पुनः आराधना की।   तब ईश्वर  ने पूछा कि अब तुम्हें क्या चाहिए? पुत्र ने कहा, मुझे अब मेरे घर वापस जाना है, मुझे रास्ता बता दो। वह जाने के लिए तैयार हो गया। ईश्वर ने पूछा
 तुम अपने पिता को साथ में नहीं ले जा रहे हो। उसने गर्व से कहा मैंने तो आपकी अच्छी आराधना की तो मुझे सब कुछ मिल गया क्या पता मेरे पिताजी ने कैसी आराधना की उन्हें कुछ नहीं मिला, उनकी वह जाने, तब ईश्वर ने कहा तुम जानना नहीं चाहते कि तुम्हारे पिताजी ने आराधना के फल स्वरूप क्या मांगा? उसने पूछा, क्या?
 ईश्वर ने कहा, उन्होंने यह मांगा की मेरे पुत्र की जो भी इच्छा हो वह पूरी हो जाए मेरी आराधना का बस यही फल मिले।  सुनकर पुत्र सुनकर स्तब्ध रह गया वह समझ ही नहीं पाया कि मेरे पिता के लिए मैं उनकी जान से भी बढ़कर हूं। उसने ईश्वर से माफी मांगी और अपने पिताजी को भी अपने साथ लिया।
 कहने का आशय यही है कि पिता अपनी सारी खुशियां, तन, मन, धन ,से अपने बच्चों पर वार देते हैं ।यह शाश्वत सत्य है और कभी भी असत्य नहीं होगा। जिस प्रकार पिता अपने पुत्र पर सब कुछ न्योछावर करता है तब पुत्र  का भी कर्तव्य हो जाता है कि वे उनके उस समय अवश्य मदद करें जब उन्हें उनकी आवश्यकता हो। "कोई कुछ भी कहे यह बात पक्की होती है, 
पिता की डांट में भी बेटे की तरक्की होती है"
" पिता पुत्र की पहचान होता है पिता पुत्र की जान होता है"
 "जेब खाली हो फिर भी मना नहीं करते देखा, मैंने पापा से अमीर इंसान कभी नहीं देखा"
 सुधा जैन❤❤❤❤❤❤

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ