यह जिंदगी तेरी खिलखिला उठेगी
यह जिंदगी तेरी खिलखिला उठेगी
क़भी चुपके से मुस्कुरा कर देखना,
दिल पर लगे पहरे हटा कर देख़ना,
ये ज़िन्दग़ी तेरी खिलखिला उठेगी,
ख़ुद पर कुछ लम्हें लुटा कर देखना
. रिश्तो को प्यार से सहेज कर तो देखना,
अपनापन किसी पर लुटा कर तो देखना,
रोते हुए बच्चे को मुस्कुराते देखना ,
समर्पण का संसार बसा कर तो देखना,
करुणा के सागर में नहा कर तो देखना,
प्रेम की गागर को पीकर तो देखना,
प्रभु पर आस्था लगा कर तो देखना ,
यह जिंदगी तेरी खिलखिला उठेगी।
Bahut sundar rachna shaista
जवाब देंहटाएंबहुत सुंदर रचना
जवाब देंहटाएं