सजने संवरने का हक सभी को है
सजने सवरने का हक सभी को है।
शालिनी की बिटिया निशी अपने मायके आई हुई है ।एक दिन वह अपनी प्यारी सहेली विधि से मोबाइल पर बात कर रही थी। दोनों सहेलियां अपने अपने ससुराल की बातें भी एक दूसरे से शेयर कर रही थी। विधि उसकी प्यारी सहेली है,उसने लव मैरिज की है ।
हैंडसम पति, उनकी मम्मी और दो छोटे भाई भी साथ रहते हैं।विधि के ससुर जी का बहुत पहले निधन हो गया। विधि के सासु जी ने संघर्षों से अपने बच्चों को बड़ा किया ।विधि के शादी के बाद उनका बिज़नेस थोड़ा सेटल हो गया, घर में आमदनी हो गई। विधि अपनी सहेली निशी से कह रही थी कि मैं तो मेरी सासू मां से बहुत परेशान हूं ,क्योंकि उन्हें सजने सवरने का बहुत शौक है। मुझे तो ऐसा लगता है कि वह मुझसे भी ज्यादा संवरती है ,और यह बात मुझे बिल्कुल अच्छी नहीं लगती ।बाकी सब कुछ तो ठीक है, पर उनका इस तरह से सजना संवरना क्या ठीक है?
दोनों की इस तरह की बातचीत सुनकर शालिनी सोचने लगी की अगर विधि की सास सजती संवरती है, अच्छे वस्त्र पहनती है तो इसमें क्या बुराई है ?अब उनके पति नहीं हैं, लेकिन क्या उनकी इच्छाएं शौक सब खत्म तो नहीं हो गए। जीवन है ,एक समय ऐसा आता है जब दुख भी कम हो जाता हैं ।समय अच्छे-अच्छे घाव को भर देता है, और जीवन रुकने का नाम तो नहीं है ,जीवन चलने का नाम है, तो क्या हुआ? अगर वे अपने शौक से अपने आप को मेंटेन रखती हैं ।इस बात से तो विधि को खुश होना चाहिए। लेकिन वह तो नाखुश है । वह सोचने लगी ,हम समझते हैं माता-पिता बच्चों को नहीं समझते ,लेकिन बच्चे भी माता-पिता को कहां समझ पाते हैं? शालिनी जी ने सोच लिया कि जब निशी की फोन पर बात खत्म हो जाएगी तो वह इस मुद्दे पर अपनी बिटिया से जरूर कर चर्चा करेगी, ताकि वह अपनी प्रिय सहेली को इस बात को समझा सके की सजने संवरने का हक सभी को है।
शानदार
जवाब देंहटाएंशानदार
हटाएंसकीना जीनवाला 👌👌
जवाब देंहटाएं