तन और मन की मजबूती ही सबसे बड़ा वैक्सीन है।
तन और मन की मजबूती ही वैक्सीन है।
कोरोना नेहमारे तन ,मन, जीवन में दस्तक दे दी है, और सभी का अपना सामान्य रूटीन बदल चुका है, और ऐसे समय में अवसाद हमारे मन मस्तिष्क में धीरे धीरे पनप रहा है ।अगर हम मानसिक तनाव और अवसाद को पोषण देते रहेंगे तो हमारा जीवन बेजान और बे मकसद हो जाएगा। डिप्रेशन को पैदा करने वाले हम खुद ही हैं, और हम ही इसे दूर कर सकते हैं ।
इस में कोरोना संकट में कई बच्चे अपने घरों को लौट आए हैं, किसी की जॉब चली गई है, कोई घर से ही काम कर रहे हैं। सब साथ में रह रहे हैं, जब वे बाहर थे तब उनके माता-पिता का रूटीन उनके हिसाब का था। बच्चों का अपना रूटीन था, अब जब सब साथ में है, तब अच्छा भी लग रहा है, लेकिन अवसाद की स्थिति भी बन रही है ।सभी को पर्सनल स्पेस नहीं मिल रही है, जब इतने व्यक्ति सदस्य घर में इकट्ठे होंगे तो स्वाभाविक है, उतना ही दूध, राशन, सब्जी, फल लगेंगे। घर के काम भी बढ़ेंगे, और अब समय ऐसा हो गया है की किसी को किसी के हाथ का कुछ भी काम पसंद नहीं आता। सभी इकट्ठे हो गए हैं ,पर संवाद कम और विवाद ज्यादा हो गए।
सभी के रूटीन अस्त व्यस्त हो गए हैं, ऐसे समय में अगर कोई मन से थोड़ा भी कमजोर होता है तो यह बीमारी हावी हो जाती है ,साथ साथ कोरोना के लक्षण भी प्रकट होने लगते हैं। सेल्फ आइसोलेशन, क्वारंटाइन, इनमें भी व्यक्ति अपने आप को अकेला महसूस करने लगता है, और बीमारी बढ़ जाती है ।समय बहुत कठिन है। सभी एक दूसरे का साथ निभाये, काम मिलजुल कर करें, घर के सामान भी मिलजुल कर लाएं ,एक दूसरे को आर्थिक अवलंबन ,मानसिक एवं शारीरिक सहयोग प्रदान करें। डिप्रेशन मन की बीमारी है, जब विचारों में तीव्र भावनाएं और नकारात्मकता पैदा होती है ,तो वह आपके खिलाफ काम करने लगती हैं, और व्यक्ति को लगता है कि कोई उसकी तरफ ध्यान नहीं दे रहा है ,और भीड़ में भी उसे अकेलापन लगता है। समझदारी और पागलपन के बीच की सीमा रेखा में वह फस जाता है ,उसे अपने आप पर गुस्सा आने लगता है ,जो डिप्रेशन में होता है वह दूसरे व्यक्तियों का ध्यान अपनी तरफ खींचना चाहता है। ऐसे समय में हम सबको एक दूसरे का ध्यान रखना है, अपने मन को मजबूत करना है। मानसिक अवसाद की जड़ हमारी खुद की बनाई हुई है, अगर हम शारीरिक और मानसिक रूप से अपने आप को मजबूत बना पाते हैं तो कोई सा भी विषाणु या जीवाणु हम पर असर नहीं कर पाएगा।
जो स्वस्थ हैं, उनकी सराहना कीजिए, जो बीमार है उनका साथ दीजिए ।अगर हम खुश रहें स्वस्थ रहें ,आनंदित हैं तो इससे बड़ी कोई बात नहीं है। अगर हम साथ में हैं तो एक दूसरे को समझिए। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान कीजिए। और सबकी मदद के साथ इस डिप्रेशन और कोरोना से बाहर निकलिए। अभी कोई वैक्सीन नहीं बन रही है, अपने तन और मन को अपनी वैक्सीन बना लीजिए ।सामान्य व्यवहार से रहिए, अच्छा पौष्टिक भोजन करिए ।उत्तम आहार ,उत्तम विहार रखिए ।
अपने दोस्तों से मिलिए। बातें कीजिए, अपने दिल की बात बताइए। विवाद से नहीं प्रेम भरे व्यवहार से डिप्रेशन को दूर कीजिए ।
यह समय अपनो का साथ देने का हैं ।सभी एक दूसरे की भावनाओं को समझे ,आपसी संवाद ,स्नेह के साथ हिलमिल कर रहे ।
जवाब देंहटाएंVery Nice post shaista
जवाब देंहटाएं