मां कहीं नहीं जाती

मां कभी नहीं जाती
 
मां जिंदा रहती है अपने बच्चों में, अपने बच्चों के विचारों में,, उनको दिए संस्कारों में 
मां झांकती है  बेटियों में,
 उनके गुण ,सौंदर्य ,उनकी हंसी उनकी खुशी, उनकी पसंद नापसंद में,
 मां झलकती है, बेटियों की गृहस्थी में ,
उनकी परवरिश के तरीके में उनकी बातों में मां की मौजूदगी दिखती है ,
बेटियों की चाल ढाल में ,उनके  आचारों में , विचारों में,
  उनकी आजादी में मां दिखाई देती है ,
बेटियों के  खाना बनाने की  तरीकों में,  उनकी रसोई में , उनके आंगन और घर की दहलीज में ,
जीवित रहती है, बेटों के अंतर्मन में ,उनकी जड़ों में, उनके भाव में, कल्पनाओं में,
 मां सिंचन करती  है, अपने बेटे का भविष्य, उसके विचार, उसकी प्रगति, उसका चिंतन,
 मां चिरायु होती है ,चिरकाल तक बेटे और बेटियों के जीवन के सफर में, 
सच ही कहा है मां ,कभी जाती नहीं सदैव साथ रहती है,....
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ