जीवन का लक्ष्य पेट भरना है ना की पेटी भरना
मनुष्य के जन्म के साथ ही पेट की समस्या शुरू हो जाती है। किसी विचारक ने कहा है
पेट ना होता तो मानव ईश्वर बन जाता
सूर्य भी गोल है चंद्र भी गोल है और आटे की रोटी भी गोल है। किंतु सूर्य और चंद्रमा की अपेक्षा रोटी ने अधिक लोकप्रियता प्राप्त की है। पेट भरने के लिए हीरे जवाहरात कि नहीं अन्न की आवश्यकता होती है।
इस महामारी में मोतियों से भरे कटोरे की अपेक्षा अन्न से भरा कटोरा अधिक उपयोगी है। हीरे और मोती के अभाव में एक भी आदमी नहीं मरेगा, परंतु रोटी के अभाव में हजारों मानव मौत के मुंह में चले जा रहे हैं। पेट भरने के लिए किसी भी धर्म में मनाई नहीं है ,किंतु मानव को पेट भरने से संतोष नहीं है, पेटी भरने में वह आनंद मानता है । पेट भरने वाला मन में आनंद की अनुभूति करता है ,किंतु वह आनंद नकली है ।नदी में मीठी जल राशि है ,सागर में मिलने पर खारी हो जाती है, उसी प्रकार संपत्ति बाहर रहने पर कुछ मिठास लिए होती है ।तिजोरी में कैद होने पर घृणा और द्वेष को जन्म देती है, अतः हम हमारे जीवन का लक्ष्य स्वयं का पेट भरना और दूसरों का पेट भरना रखें, ना की पेटी भरना सभी को दो रोटी ही खाना है। खूब संग्रह करके भी कहां ले जाएंगे। धन तो दुनिया में गोल गोल होकर ही घूमता है । क्यों ना भूखे लोगों के पेट में गोल गोल रोटियां डालकर अपने मानव जीवन को सार्थक करें। सुधा जैन धार
Very nice
जवाब देंहटाएं