मातृत्व सबसे सुखद एहसास

 एक नवजीवन आने की आहट ही सबसे सुखद एहसास यह माना मैंने ,

कितने ख्वाब संजोए मन ने कितनी कल्पनाएं  गुदगुदाई मन में,

 दो नन्हे नन्हे पांव जब जीवन में आए ,👣

ऐसा पावन एहसास कि रात भर नींद ना आई,

 नन्हे से सृजन को रात भर देखती रही ,

कोरे कागज पर नया अक्षर लिखा हो जैसे ,

मेरे जीवन की बगिया में नन्हा सा फूल खिला,

 नन्हे किलकारी हर घाव को सिलती है,

 नन्हीं उंगलियां जब मेरी उंगली को छूती है,

 याद करती हूं तो पाती हूं  नन्हे नन्हेकदमों का आना, आज भी जीवन का सबसे सुखद एहसास है मेरा,

 प्यारे से बेटे का जीवन में आना आज भी मन को प्रसन्नता से भर देता है,

 फिर आई गुड़िया की आने  आहट, मन खुश हो गया जैसे ,💃

 जीवन में आ गई हो पूर्णता, जैसे,

, नारी इसीलिए तो पुरुष से अलग हो,

 करती हो नवजीवन का सृजन ,
याद करती हूं तो मधुर एहसास लगता है,

 बच्चों का अपने जीवन में आना कितना खास लगता है।💚♥️❤️🧡🙏🙏🙏

 सुधा जैन धार

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ