सुख बिखेरने में है संग्रह में नही
सीमा का अतिक्रमण करने पर सभी वस्तुएं बुरी हो जाती है। भोजन जैसी प्राण दायक वस्तु भी अति रूप में संग्रहित होकर कई प्रकार के रोगों को जन्म देती है। सर्दी में शीत से बचने के लिए कंबल की जरूरत है, किंतु यदि 10- 20 कंबल एक साथ उड़ा दिए जाएं ,तो व्यक्ति का दम घुट जाएगा ।
किसी शहर में उपद्रव हुआ भीड़ जमा हुई तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ता है। जहां जनता का संग्रह हुआ वही अशांति है, जनता बिखरी तो शांति लौट जाएगी, और कोरोना में तो यह बात विशेष महत्व की है कि कहीं भी भीड़ जमा नहीं करना है।
इंजन की गति स्टीम पावर अर्थात भाप , अधिक जमा होने पर विस्फोट हो सकता है।
एटम बम विज्ञान की संहारशक्ति का चरम विकास है। यह बायोलॉजिकल कोरोना वायरस भी मानव हृदय की पाशविकता का नंगा प्रदर्शन है। COVID-19 के कारण आज हम सब और पूरा विश्व जिस पीड़ा से ग्रसित है और इसकी भयावहता की कल्पना मात्र से मन दहल रहा है ।
अति सर्वत्र वर्जयेत जीवन की सच्ची शांति अपरिग्रह में है ।यदि संग्रह करना है तो एक मां की तरह कीजिए वह रोटियां डिब्बे में संग्रहित करती है, जब पारिवारिकजन आते हैं, तब सबको मनुहार करके खिलाती हैं, उसी प्रकार हम भी नैतिकता से व प्रमाणिकता से संपत्ति का अरजन करें और समाज में उसका उचित वितरण करें ।जिस प्रकार भामाशाह ने राणा प्रताप के समक्ष अपनी समस्त पूंजी अकबर से युद्ध के लिए अर्पण कर दी ,जगडू शाह ने भारत में दुश्वकाल के बादल गिरने पर अपनी तिजोरी के ताले खोल दिए, उसी प्रकार आज भी रतन टाटा, अक्षय कुमार और भी कई दानवीर है ,संकट की घड़ी में राष्ट्र को अपना सर्वस्व दे दिया है, और अपनी संपत्ति का सदुपयोग कर रहे हैं।
संग्रह वृत्ति के निकलने पर परिवार में, समाज में, राष्ट्र में और विश्व में सर्वत्र शांति का संगीत सुनाई देता है।
"जो जल बाड़े नाव में घर में बाड़े दामदोनों हाथों उलीचीए यही सयानो काम"
सुख बिखेरने में है संग्रह में नहीं है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें