कोरोना महामारी में लाक डाउन और मेरा चिंतन

सम्मानीय अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन
 सादर जय जिनेंद्र🙏🙏🙏
 विषय---- निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने विषयक
 आदरणीया,
 आशा है, आप सब कुशल मंगल होंगे ।
अखिल भारतीय चंदना श्राविका संगठन की ओर से निबंध प्रतियोगिता जिस का विषय है _कोरोना महामारी में लाक डाउन_ _और मेरा अध्यात्म_ _चिंतन_ 
 इस विषय पर मैंने भी अपने विचार प्रस्तुत किए हैं, आशा है स्वीकार करेंगे।
 इसे में आपके व्हाट्सएप पर भेज रही हूं ,साथ ही इसे हिंदी टाइपिंग करके भी भेज रही हूं। आप सबसे स्नेह की आकांक्षा में

 श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर धार मोबाइल नंबर 8989 5-30 903 
निबंध🌹🌹🌹 कर रूपी थाल में लेकर आई भावों का चंदन, पूज्य गुरुदेव के चरणों में कोटि कोटि वंदन🙏🏻🙏🏻🙏🏻

 विषय --> कोरोना महामारी में लाक डाउन और मेरा आध्यात्मिक चिंतन

वर्तमान में हम सब कोरोना जैसे सूक्ष्म वायरस ,जो तीव्र संक्रमण से फैलता है, इस वैश्विक महामारी के कारण हमारे देश में लाक डाउन अर्थात परिवहन, सभी दुकाने,  शिक्षण संस्थाएं बंद हो गई है।

 लाक डाउन और मेरा आध्यात्मिक चिंतन
कोरोना महामारी में मैंने सेल्फ आइसोलेशन अर्थात आत्म अलगाव  व क्वॉरेंटाइन अर्थात एकांत में अपने आप को समझने का प्रयास किया है।

 अध्यात्म---- अर्थात आध्य +आत्म

 चारों ओर से स्वयं की राह में, स्वयं को जानने की, अपने भीतर के तत्व को जानने ,मनने, व देखने की पहल की है। स्वयं में छिपी अंतर्निहित शक्ति जो कि क्षणिक संबंधों, क्षणिक वस्तुओं, क्षणिक लालसाओं, क्षणिक भौतिकता वादी दृष्टिकोण में भूल रही थी, इनके बीच में झूल रही थी, इन  सबसे परे हटने की कोशिश की। मैंने चिंतन किया कि मैं कौन हूं? कहां से आई हूं,? मेरी आत्मा का स्वरूप क्या है? मेरी आत्मा का उद्देश्य क्या है? इन सब का बोध किया।
 जैन धर्म वीतराग धर्म है ।पूज्य श्री उमेश मुनि जी महाराज साहब जोकि स्वयं अध्यात्म योगी हैं वे मेरे गुरु हैं ,मेरी आस्था के अमृत हैं। निरंतर उनके साहित्य का स्वाध्याय किया।

 पूज्य गुरुदेव की "लक्ष्य की ओर" ऐसी पुस्तक है जिसमें अपने मन के सारे प्रश्नों के उत्तर मिल जाते हैं ।अध्यात्म हमारे भीतर की आवश्यकता है, जिस प्रकार मोती भी सीप में बंद सागर की तलहटी पर मिलते हैं, उसी प्रकार अध्यात्म के मोती को पाने के लिए भी कुशल गोताखोर बनना पड़ता है।
 मैंने महसूस किया कि ध्यान, प्रार्थना, सामायिक, प्रतिक्रमण स्वाध्याय, तप आध्यात्मिक यात्रा के पायदान हैं, जिस पर चल कर हम मंजिल को पा सकते हैं।

 स्वयं को जानना सबसे कठिन कार्य है।
 धर्म  एक बैंक है पर मेरी आध्यात्मिकता एक विशिष्ट प्रकार का बैंक अकाउंट है ।
 मैं मेरे जीवन को सहज, सरल व लोको पकारी कार्यों में लगाऊ, पर अपनी सफलता व सद्गुणों पर मोहित ना होकर सदैव अपने आप को विनीत भाव में रखूं। मेरे  आध्यात्मिक चिंतन ने मुझे यही सिखाया है ,आध्यात्मिक चिंतन ने मेरी प्रेरणा बनकर निर्देशित किया कि संसार  सार- हीन है और अध्यात्मिक चिंतन ही अनंत आनंद का स्त्रोत है।

 मैं शून्य में विराट हूं व विराट में शून्य हूं । 
जिसको खोज रहा तू बंदे, वह मालिक तेरे अंदर है, बाहर का सब कुछ कृत्रिम है, सच्चा मंदिर तो अंदर है ।

जय जिनेंद्र। 
अध्यात्म उपासिका  
श्रीमती सुधा जैन 23 त्रिमूर्ति नगर

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ