परोपकार दूसरों की भलाई अपनी भी भलाई

किसी के लिए करेंगे अच्छा तभी होगी खुशियों की बरसात 
किसी के लिए कुछ अच्छा करना किसी की मदद करना सामने वाले के लिए तो अच्छा है ही, लेकिन उससे भी ज्यादा अच्छा स्वयं के लिए हैं, जो दूसरों की मदद करते हैं ,उनमें तनाव कम रहता है। वे मानसिक शांति और आनंद का अनुभव करते हैं। अपनी आत्मा को ज्यादा जुड़ा हुआ महसूस करते हैं ,और दूसरों की प्रतिस्पर्धा से भी अपने आप को दूर रख पाते हैं।
 जब हम तन मन धन से दूसरे की सेवा करने लग जाते हैं, तब हमें सब कुछ अपने आप ही मिल जाता है। सांसारिक सुख सुविधाएं भी कम नहीं रहती है। धर्म की शुरुआत ही  obliging अर्थात कृतज्ञता से होती है जब आप दूसरों के लिए कुछ करते हैं उसी पल खुशी की शुरुआत हो जाती है।
 आत्मज्ञान का रास्ता परोपकार से ही शुरू होता है, अगर किसी के प्रति हमारे रहते में करुणा है तभी हम इंसान हैं।
" नदिया न पिए कभी अपना जल वृक्ष न खाए कभी अपना फल अपने तन का मन का धन का जो दूसरों को दे दे दान दे वह सच्चा इंसान  है"
 परोपकार करने में दूसरे की भलाई से ज्यादा स्वयं की भलाई है।
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ