जो प्राप्त है वह पर्याप्त है।

जो प्राप्त है वह पर्याप्त है

 जीवन में संतुष्टि का भाव भी बहुत जरूरी है। ईश्वर ने जो हमें दिया है, उसके प्रति संतुष्ट होना भी बहुत आवश्यक है, नहीं तो हम चाहे कितने ही  सफल हो जाएं ,संपन्न हो जाएं, हमें खुशी प्राप्त नहीं होगी।
 संतुष्टि हमें जीवन को देखने का एक नजरिया प्रदान करती है। इस संबंध में एक छोटी सी कहानी बता रही हूं ।
इन दिनों में सुधा मूर्ति की कहानियां पढ़ रही हूं। सुधा मूर्ति अपने  संस्मरण में लिखती हैं, एक बार वे अपने अपनी कार से तमिलनाडु के तंजावुर जिले में यात्रा कर रही थी।
 रास्ते में मूसलाधार बारिश हुई और उनके ड्राइवर ने कहा कि मैडम अब हमें आगे जाना मुश्किल है, यही रुकना होगा।
 पास के गांव में एक छोटा सा मंदिर था ,बारिश बहुत तेज हो रही थी, सुधा मूर्ति उस मंदिर की ओर चली, मंदिर में छोटा सा दिया जल रहा था, और वहां पर एक 80 वर्षीय वृद्ध और उनकी पत्नी थे ।
तेज बारिश को देखकर वह समझ गए कि उनके आने का कारण क्या है? वृद्ध की पत्नी ने उन्हें तोलिया ला कर दिया। शाम का समय था, आरती होने वाली थी वृद्धा और उनकी पत्नी ने आरती की। ।सुधा मूर्ति भी उनमें शामिल हुई, सुधा मूर्ति ने आरती के पश्चात ₹100 का नोट थाली में डाला। वृद्ध नेत्रहीन थे, लेकिन नोट को देखकर उन्हें पहचान आ गई कि यह सो का नोट है। उन्होंने सुधा मूर्ति को वापस लौट आते हुए कहा कि नहीं सौ का नोट देने की जरूरत नहीं है ,यह मेरा छोटा सा मंदिर है और यहां पर सब लोग ₹10 ही डालते हैं। उनकी पत्नी ने वह ₹100 सुधा  मूर्ति को लौटा दिए। सुधा मूर्ति सोच रही थी की पत्नियां तो पति को अधिक धन लाने पर मजबूर करती हैं ,लेकिन यहां पर उल्टा था,।
 उन्हें वृद्ध दंपत्ति पर बहुत दया आ रही थी ,वह बहुत असहाय दिख रहे थे, घर में एकदम कामचलाऊ चीजें थी।
 सुधा मूर्ति उस वक्त वृद्धों के लिए पेंशन कार्यक्रम योजना चला रही थी, वृद्ध दंपति से कहने लगी कि आप भी बैंक में अपना खाता खुला लीजिए मैं मेरे ट्रस्ट से ₹10000 महीना प्रतिमाह आपके लिए आपके खाते में डलवा दूंगी,  ताकि आपके वृद्धावस्था, दवाई, भोजन आदि जरूरत है पूरी हो सके ।तबवे वृद्ध दंपत्ति कहने लगे, अरे नहीं हमें पैसे की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
 हम भगवान शंकर की पूजा करते हैं जिन्हें वैद्यनाथ भी कहा जाता है ,भगवान शंकर हमारे वैद्य हैं ।
जब भी कभी हम बीमार होंगे हमारा इलाज हो जाएगा। गांव के लोग भी बहुत भले हैं वह हमें खाने पीने की चीजें भी दे देते हैं, और गांव का जो डॉक्टर है वह भी हमारा इलाज निशुल्क आ कर देता है।
 हमें पैसे का कोई काम नहीं है बल्कि अगर पैसा हमारे खाते में आ जाएगा तो हमारे साथ लूटमार या अन्य कोई अनहोनी हो सकती है।
 सुधा मूर्ति दंपत्ति को देखते ही रह गई ,उनकी संतुष्टि का भाव शांति और खुशी वह साफ-साफ देख पा रही थी, वह पहली बार किसी ऐसे व्यक्ति से मिली जिसने जरूरतों के बावजूद मदद लेने से इनकार कर दिया। हमें लगता है संतुष्टि के भाव से आप तरक्की नहीं कर सकते, लेकिन जीवन में एक समय ऐसा आता है ,जब आपको सारी उपलब्धियां प्राप्त होने के बाद भी संतुष्टि लाना पड़ती है ,और वही आपके सारे सुखों की जननी बन जाती है, अतः भारत के अनजाने से कोने में रहने वाले बूढ़े दंपति से हम भी बहुत कुछ सीख सकते हैं।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ