हम को सप्त सितारा जीवन जीना है।

यूं बनाएं सप्त सितारा जीवन  
*************************
मनुष्य जीवन एक अनुपम कृति है और हमें हमारे जीवन में इसे रंगों से भरना है ।
जिस तरह से रंगों से भरी हुई पेंटिंग, ड्राइंग, इंद्रधनुष के रंग, रंगीन पौधे, रंगीन वस्त्र, हमें अच्छे लगते हैं , उसी प्रकार सात रंगों से भरा हुआ जीवन भी सब को अच्छा लगता है ।
 *जीवन के सात रंग हैं, सहज,* *सरल, सुंदर, स्वस्थ,* *सफल, संपन्न और सार्थक* 


 इन सात सितारों से भरा हुआ जीवन हम सबको जीना है।
 एक धावक को 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी, वह बार-बार कोशिश करते, लेकिन हर बार उनके जूते की लेस खुल जाती थी , तब उन्होंने अपने दूसरे धावक मित्र से पूछा कि मैं बहुत अभ्यास करता हूं, बहुत मेहनत भी करता हूं, लेकिन मेरे जूते की लेस खुलने से मैं अपने लक्ष्य को नहीं प्राप्त कर पा रहा हूं, तब दूसरे मित्र ने बहुत ही सहजता और सरलता से कहा कि तुम अपने जूते में कितनी गांठ बांधते हो , मित्र ने बोला दो, तब दूसरे मित्र ने बोला कि अब से  तीन गांठ बांध लिया करो, इससे तुम्हारे जूते की लेस नहीं खुलेगी। यह प्रयोग सफल रहा और उनका दौड़ने का लक्ष्य पूरा हुआ।
 कहने का अर्थ यह है कि कभी-कभी समस्याओं का समाधान हमें स्वयं को नहीं मिलता है ,उस समय हमें दूसरों के अनुभव से लाभ ले सकते हैं। अपनी बात को अपनी समस्याओं को दूसरों से शेयर करके उसका हल निकाला जा सकता है, और अपने अनुभवों को दूसरों के साथ शेयर भी किया जा सकता है। पहले हम स्वयं समाधान ढूंढे, फिर दूसरों से सहायता लें और तीसरा ईश्वर की असीम शक्ति और सत्ता पर पूर्ण विश्वास करके इस सब कुछ प्रभु पर छोड़ दें।
 बड़ी बात है प्रेम करो दुनिया में इंसान से, इंसानों से मिलना ही तो  है, मिलना भगवान से,
 यह हमारे हृदय की सहजता सरलता का काम है।
 सुंदर जीवन जीना अपने आप से प्यार करना ,अपने वातावरण से प्यार करना, और इसकी बेहतरी के लिए हम जो कर सकते हैं करें। अपनी ड्रीम ड्रेस पहनिए  ,अपने ड्रीम स्थान पर घूमने  जाइए, अपने  ड्रीम शौक है, उन्हें पूरा कीजिए, ।
मां सरस्वती की आराधना से अपने आप को सुंदर विचारों से परिपूर्ण कीजिए। अपने शब्दों और अपने विचारों को अपनी ताकत बनाइए, तब देखिए आप की वीणा से कितने सुंदर राग निकलते है।अपने को जीवन सुंदर लगने लगता है।
 स्वस्थ जीवन जीना भी महत्वपूर्ण है।
 "पहला सुख निरोगी काया"
 अगर हम स्वस्थ रहेंगे तभी जीवन के सारे सुखों का उपभोग अंत तक कर पाएंगे ,अन्यथा स्वास्थ्य के गड़बड़ होने पर सारे सुख बेकार नजर आते हैं  ।स्वस्थ रहना भी जीवन का सबसे बड़ा रंग है। इसलिए प्रतिदिन अपने जीवन चर्या में योग, प्राणायाम, सैर ,संतुलित भोजन  को अपनाना है ।तभी हम स्वस्थ होने की दिशा में एक कदम बढ़ा कर इस रंग से अपने जीवन को खुशियों से भर सकते हैं।
 हम सबको एक सफल जीवन जीना है, हमारी अंतर्निहित शक्तियों का प्रयोग करके अपने जीवन को सफल बनाना है। सभी के जीवन की सफलता अलग-अलग है, लेकिन हमें जो मन में प्रसन्नता दे वही हमारी सफलता है।
 जीवन का एक महत्वपूर्ण रंग है संपन्नता ,आर्थिक रूप से संपन्न होना भी बहुत महत्वपूर्ण है। माता लक्ष्मी की कृपा हम पर बनी रहे इसके लिए हमें हमारे जीवन में मेहनत, कर्मठता, जुनून लाना पड़ेगा, तभी हम आर्थिक रूप से संपन्न हो कर जीवन में  खुशी के रंग भर पाएंगे ।
सार्थक जीवन हम सबको अपने जीवन को सार्थक जीवन जीना है। 
किसी के काम जो आए उसे इंसान कहते हैं,
 पराया दर्द अपनाए उसे इंसान कहते हैं
 "अकेले ही जो खा खा कर सदा गुजरान करते हैं
 सो भरने की जो दुनिया में पशु भी पेट भरते हैं।"
" घर से मंदिर भी है बहुत दूर, घर से मस्जिद है बहुत दूर ,क्यों न किसी रोते हुए बच्चे को हंसाया जाए।"
 अतः हमें हमारे जीवन को सार्थक भी करना है, तो जीवन में सप्त सितारे हमारे जीवन को रंगों से भर देंगे, और हम अंदर से भी रंग रंगीले और बाहर से भी रंग रंगीले हो जाएंगे।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ