MY LIFE LESSONS
💃 My life lessons💃
हमें अपना जीवन बहुत ही सुंदर तरीके से जीना है। जीवन जीने के सुंदर सुंदर टिप्स जो मैंने अपनी लाइफ लेसन बनाए हैं, आपसे शेयर कर रही हूं।
YouTube link :
https://youtu.be/EXVVHouQzgA
DREAM BIG💃
बड़े सपने देखिए जीवन जीने के लिए हमें बड़े-बड़े सपने देखना है। बड़े सपनों के को देखने के लिए आपका कुछ भी नहीं लगेगा, सिर्फ आपको अपना सोचना बड़ा करना है। अपनी कल्पना शक्ति को विकसित कीजिए और अपने बारे में अच्छा सोचिए। अपने शारीरिक, मानसिक, आर्थिक स्वास्थ्य के बारे में सोचिए।
मुझे कुछ अच्छा करना है ,मुझे कुछ अच्छा पाना है, यह सोचिए। हमें महत्वाकांक्षी बनना है ,लेकिन संतुष्ट भी रहना है। हमारे बड़े सपने देखने से हमारे अंदर एक आत्मविश्वास आता है। बड़े सपनों से हम एक बेहतर इंसान बनने की ओर पहला कदम उठाते हैं ।मैं अपनी कक्षा में अपने बालिकाओं से पूछती हो कि तुम्हें बड़ा होकर क्या बनना है,? कोइ बालिका कहती है ,मैडम मुझे नर्स बनना है ,मैं बोलती हूं नर्स क्यों? डॉक्टर बनने की सोचो। कोई छात्रा बोलती है, मुझे पुलिस बनना है, मैं बोलती कि पुलिस नहीं, पुलिस अधिकारी बनने की सोचो, सोचने में क्या हर्ज है? जब हम उंचा सोचेंगे तभी कुछ ऊंचा कर पाएंगे।
दूसरा लाइफ लेसन है
BE READY To LEARN💃
हमेशा सीखने के लिए तैयार रहना ।हम चाहे स्टूडेंट हो, शिक्षक हो, कुछ भी काम कर रहे हो ,,जीवन में हर वक्त सीखने के लिए तैयार रहना चाहिए। एक शिक्षक को भी हमेशा अपने आप को अपडेट रखना चाहिए और सीखने के लिए आजीवन तैयार रहना चाहिए।
हमारे पूर्व राष्ट्रपति डॉ राधाकृष्णन भी अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाते रहें, और अंतिम समय तक इंग्लिश के पांच नए शब्द प्रतिदिन सीखना यह उनका नियम था। अगर आपने कुछ नया सीखने की प्रतिदिन सोच रखी है, तो आप वह सब कुछ पा सकते हो, जो आप डिजर्व करते हो।
तीसरा लाइफ लेसन हैं
BE KIND💃
हमेशा विनम्र बने रहो।
विनम्र शब्दों का इस्तेमाल करो एवं ह्रदय में दयालुता का भाव रखना है, अगर किसी दुखी और पीड़ित व्यक्ति को देखकर आपके हृदय में थोड़ी तकलीफ होती है, और मदद का भाव जगता है तो समझ लीजिए कि ईश्वर ने आप को इंसान बना कर कोई गलती नहीं की है।
मेरा चौथा लाइफ लेसन ALWAYS DO OUR BEST💃
हमेशा अपना बढ़िया दीजिए जो भी काम हो, अगर आप गृहिणी हैं तो घर की सुंदरता, सजावट भोजन, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों सभी को अपना सौ प्रतिशत दीजिए ।रोटी भी बनाइए तो इतनी गोल गोल और सुंदर कि खाने वाले बोले की कितनी सुंदर रोटी है । जो भी प्रोफेशन में हम हैं, चाहे टीचर हो ,डॉक्टर ,इंजीनियर विद्यार्थियों, नेता हो जो भी हमारा प्रोफेशन हो, उसमें हमें अपना 100% देना है। अगर आप मातृत्व सुख ले रही हैं, तो अपने बच्चे की परवरिश भी बहुत अच्छे से कीजिए अपना हंड्रेड परसेंट दीजिए। जिस प्रकार कुमार मूर्तिकार एक पत्थर को तराश कर अपने हाथों से एक अनुपम कलाकृति बनाता है, उसी प्रकार हमें भी अपने जीवन को अपना बेस्ट देकर बहुत सुंदर बनाना है। जितने भी महत्वपूर्ण कार्य होते हैं ,अपना बेस्ट देकर ही होते हैं।
LISTEN CAREFULLY💃
सावधानी से सुनिए कोई क्या कह रहा है , अच्छे श्रोता बनिए सामने वाले की बात को ध्यान से सुनिए, अगर कोई नकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहा है तो अपने अंदर सुधार लाने की कोशिश कीजिए । असफलता एक चुनौती है उसे स्वीकार करो क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो ।
सुनने की ताकत भी बहुत बड़ा साहस है ।इसलिए हमेशा अच्छा और बुरा सुनने की ताकत रखें। उसके अनुसार अपने आप में बदलाव लाने की भी ताकत रखें। तभी जीवन में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
BE A FRIEND💃
दोस्त बने रहिए सदैव स्वयं के, परिवार के ,बच्चों के, मित्रों के, समाज के, राष्ट्र के, विश्व के, मित्र बनिए ।विश्वमैत्री के भाव रखेंगे तो सारा संसार प्यारा लगने लगेगा और जीवन जीने में हमें आनंद आने लगेगा इसलिए सभी के साथ मित्रता भरा व्यवहार बहुत जरूरी है ।
BELIEVE IN YOURSELF💃 अपने आप पर भरोसा रखिए। आत्मविश्वास से हम बड़ी से बड़ी मुश्किलों का सामना कर सकते हैं और जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। आत्मविश्वास जरूरी है पर अति विश्वास नहीं रखना है। कांफिडेंस अच्छा है, पर ओवरकॉन्फिडेंस बुरा है।
GIVE A LITTLE SPARKLE WHERE EVER YOU Go💃
जहां कहीं भी जाएं अपने स्वभाव की एक चमक छोड़कर जाएं। अपने कार्य से, अपने व्यवहार से ,अपने सदाचार से, अपनी ईमानदारी से ,अपनी पवित्रता से ,अपनी सरलता से, सहजता से ,सादगी से, किसी के हृदय को छू ले। ऐसा छू लें कि जिस से भी हम मिले वह हमें याद रखें। हम हमारे जीवन के इन सूत्रों को अपनाकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
KEEP SMILING💃
मुस्कुराते रहें ,मुस्कुराहट भी बहुत कमाल की चीज है, हम मुस्कुरा कर लोगों के दिलों पर राज कर सकते हैं। जीवन में हंसने और हंसाने के मौके कभी मत छोड़िए। अपना सेंस आफ ह्यूमर विकसित कीजिए ।क्योंकि मुस्कुराता हुआ चेहरा हर किसी को अच्छा लगता है। उदास चेहरे की ओर देखना किसी को भी अच्छा नहीं लगता है ।अतः_* मुस्कुराइए क्योंकि संसार की सारी समस्याएं आपकी नहीं है*।
सुधा जैन
रचना मौलिक अप्रकाशित है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें