कोरोना संकट और बच्चों की पीड़ा
कोरोना संकट और बच्चों की पीड़ा
इस कोरोना संकट में हम सरकारी स्कूलों के बच्चे बहुत ज्यादा पीड़ा झेल रहे हैं ।
अभी स्कूल तो नहीं लग रहे हैं, लेकिन बच्चीयों से डाक्यूमेंट्स लेने के लिए, प्रवेश करने के लिए, पाठ्य पुस्तकों का वितरण करने के लिए मिलना हो रहा है। बच्चियों के रंग एकदम काले हो गए हैं, चेहरे कांतिहीन हो गए हैं, शरीर दुबला हो गया है। उनके मन का उत्साह न जाने कहां चला गया है।
हम उन्हें व्हाट्सएप से पढ़ा भी रहे हैं ,पर वे उसका पूरा लाभ नहीं उठा पा रहे हैं ।बच्चियों की पीड़ा देखकर मन में बहुत दर्द होता है।
हम शिक्षक भी इतनी छुट्टियां नहीं चाह रहे हैं। बच्चों से मिलना चाह रहे हैं ,उन्हें पढ़ाना चाह रहे हैं।
, जो बच्चियां छात्रावास में रह रही थी ,वह अब घर पर ही हैं छात्रावास में रहने पर उन्हें अच्छा भोजन, अच्छा वातावरण ,अच्छी शिक्षा सभी कुछ मिल रही थी, पर अभी घर पर हैं।
उनके पालक भी क्या करें ?उनके पास इतना पैसा ही नहीं है। वह अपने बच्चों से खेती में काम करवा रहे हैं, मुझे तो लगता है यह कोरोना संक्रमण विद्यार्थियों पर बहुत गहरा असर कर रहा है। उनके सीखने सिखाने की प्रक्रिया में बहुत असर पड़ रहा है।
गरीब माता-पिता भी इतने संकट में हैं ।मेरे जो रिक्शा वाले भैया हैं उनका काम बंद हुए भी 6 महीने हो गए हैं।
कई गरीब बच्चियों के माता-पिता चाय की गुमटी, फुटपाथ पर दुकान लगाते थे वह सब बहुत ही बेकारी का सामना कर रहे हैं। अमीर और मध्यमवर्गीय लोग तो अपने पास की जमा पूंजी से गुजारा कर रहे हैं। लेकिन गरीब लोग जो प्रतिदिन की आय से गुजारा करते थे ,उन पर बहुत ही मुश्किल आन पड़ी है।
बच्चियों के संकट देखकर कलेजा मुंह को आता है। मन में बड़ी पीड़ा होती है।
हम इन बच्चियों के लिए क्या कर सकते हैं?
इनकी शिक्षा के लिए क्या कर सकते हैं?
हम प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि जल्दी ही यह कोरोना संकट समाप्त हो, और हमारे प्यारे प्यारे बच्चे स्कूल आने की राह पकड़े। उनके जीवन की प्रगति हो। उनका विकास हो।
एक शिक्षक के मन की सच्ची व्यथा है, मन में अपार पीड़ा है। बच्चों के लिए हृदय में असीम दर्द है। हम उन्हें व्हाट्सएप से कितना सिखा पाएंगे, यह एक प्रश्न है? बस बच्चियों से पालकों से यही अनुरोध है कि वह अपने सीखने और सिखाने की प्रक्रिया को कैसे भी जारी रखें ।पाठ्यक्रम का कुछ छूट भी जाएगा, तो उसे मिला लेंगे लेकिन सीखना अगर भूल गए तो बड़ी कठिनाइयां होगी। शिक्षक बालक और पालक मिलकर इस कठिनाई वाले समय को पूरा करें।
बच्चों में उत्साह बनाए रखें।
समय कठिन है, कोई हल भी नहीं दिख रहा है। बस इसका सामना करना है, और हमको आस बांध कर रखना है ।आस बनी रहेगी तो हम बड़े से बड़े तूफानों का सामना कर सकते हैं। बच्चे तो कोमल फूल हैं, उनके दिल बड़े नाजुक हैं, वह क्या समझे, कोरोना को उनको लग रहा है, क्या पता क्या हो रहा है? कोई बच्चों को घर रहना अच्छा लग रहा है ,कोई बच्चे स्कूल आना चाह रहे हैं ।
बच्चों के मन को हम समझे, उनकी पीड़ा को समझें ,उनसे खूब प्यार करें ,उनको सिखाने की प्रक्रिया को जारी रखें ,यही मेरा अनुरोध है।
प्यारे बच्चों तुम भी खूब पढ़ना सीखना जरूर।
आपकी प्यारी शिक्षिका
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें