नई शिक्षा नीति

नई शिक्षा नीति

 नए भारत की बुनियाद बनेगी। वर्षों तक बदलाव नहीं होने से शिक्षा भेड़ चाल हो गई ।जिज्ञासा, कल्पना के मूल्यों को प्रोत्साहन नहीं मिला, जबकि हमें विवेचनात्मक और नई सोच की क्षमता विकसित करने वाली शिक्षा की जरूरत है।
 अभी तक हम सब "क्या सोचे" इस बात पर फोकस कर रहे थे अब हमें इस बात पर फोकस करना है कि" हम कैसे सोचे "इस बात पर विचार करें ।
हमें शिक्षण के ऐसे तरीके विकसित करना है, जिसमें विद्यार्थियों की सीखने के प्रति रुचि बढ़े और कक्षाओं में उनकी सहभागिता भी बढ़े।
 नई शिक्षा नीति इस बात पर फोकस करेगी कि
" मैंने सुना तो मैं भूल गया,
 मैंने पढ़ा तो मुझे कुछ याद रहा और मैंने करके देखा तो मैं सीख गया।"
 बस हमें ऐसी शिक्षा की जरूरत है और हमें बालकों में सीखने की ललक जगाना जरूरी है। अगर बच्चों में सीखने की ललक जाग गई तो वे खुद सब कुछ अपना मार्ग ढूंढ लेंगे। नई शिक्षा नीति भारत का नया मार्ग प्रशस्त करेगी और यह बदलाव जरूरी है।

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ