किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया........................

:# किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया#
 मंच द्वारा प्रदत्त विषय पर मेरे द्वारा लिखा गया संस्मरण

 गाने की पंक्तियां इतनी अच्छी है कि बरबस ही हमारे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मधुर स्मृतियां हमारी आंखों के समक्ष नाचने लग जाती है। मेरा बचपन माता पिता के प्यार से परिपूर्ण, यौवन पति के प्यार से परिपूर्ण ,मातृत्व सुख से 
 परिपूरित मेरा जीवन है ।
मेरा बेटा शुभम एमबीए करने के बाद जॉब करने लगा। तब मैंने उसका बायोडाटा बनवाया और हम उसके लिए लड़की देखने  लगे। हमने लड़कियां देखी भी, उस समय मेरी मानसिकता बहुत परिपक्व नहीं थी ,और आज तो मैं इस चीज को कम अच्छा समझती हूं कि  हम लड़कियों को सजावट की वस्तु समझकर देखने जाए। पर पारंपरिक रूप में ऐसा ही होता है, तो हम गए। लेकिन कहीं पर हमें लड़की समझ में नहीं आई, और कहीं लड़की वालों को हम समझ में नहीं आए ।
मैं थोड़ी चिंता भी कर रही थी। फिर मेरा बेटा मुझे प्यार से बोला"
 मम्मा मेरे ऑफिस में एक लड़की है, श्रेया नाम है, उसका मैं उसको पसंद करता हूं" आप पापा से बात करना" ।
 मैंने अपने बेटे की बात सुनी।  पतिदेव से कहा पहले तो उन्होंने गुस्सा किया फिर कहा "चलो ठीक है"
 इस तरह से हम दोनों  कन्वेंस हो गए ।उसने मुझे श्रेया का फोटो दिखाया और व्हाट्सएप नंबर दिया।
 हल्के फुल्के मैसेज में हम दोनों बातें करने लगे। एक दिन शुभम मुझसे बोला" मम्मी श्रेया कह रही है" आंटी  के चेहरे पर मुस्कान कम दिखती है ,हमेशा सीरियस दिखते हैं"
 मैंने उसकी इस बात को दिल से महसूस किया, और सोचने लगी" सच कह रही है मुस्कुराना तो बहुत बड़ी बात है,"।
 फिर हमारी बातें होती रही। श्रेया निफ्ट कॉलेज से   एमबीए की हुई प्रगतिशील लड़की है। सोच बहुत अच्छी है, बहुत मजबूत विचारधारा है, जानवरों से बहुत प्यार है, और जीवन को एक नए दृष्टिकोण से देखने की क्षमता है। मेरे  बेटे के जीवन में आए हुए उसे 4 वर्ष हो गए ।साथ में रह भी ली हूं ,घूम फिर भी आए हैं, बेंगलुरु भी उसके साथ अच्छा समय बिताया है। उसकी प्रगतिशील सोच सहज, सरल ,व्यवहार अपनापन, ने मुझे जीवन के कई आयामों से परिचित करवाया और मैंने अपने आप को एक परंपरागत   सोच से हटकर जीवन के कई अच्छे और प्यारे रहस्य जाने।
 मैं इस बात को खुले दिल से स्वीकार करती हूं की परिवर्तन को प्यार से स्वीकार करना चाहिए। जीवन हर दिन नया सीखने का दिन होता है। हम हमारे जीवन में मिलने वाले चाहे छोटे हो या बड़े हो हमारे अपने बच्चे क्यों ना हो हम कुछ ना कुछ सीख सकते हैं ,और अपने जीवन में परिवर्तन कर सकते हैं।  जैसा कि पिछले संस्मरण में वंदना जी पांडेय ने लिखा था। "अपनी बहू मैं अगर बेटी ढूंढ ले और कमियों के साथ प्यार करने लग जाए तो यह दुनिया बहुत ही सुंदर लगने लग जाएगी"
 मैं खुले मन से इस बात को स्वीकार करती हूं कि मेरी प्यारी बहू श्रेया ने आकर मेरे जीवन को, सोच को बदल दिया। मुझे मुस्कुराना सिखा दिया। फोटो ,सेल्फी इन सब में भी और असल जिंदगी में भी।
 बचपन में मैं सोवियत नारी किताब में सुंदर सुंदर चित्र देखती थी, और लंबे लंबे कोट पहनी प्यारी प्यारी लड़कियां , और जब श्रेया को देखती हूं तो मुझे ऐसा लगता है, मेरा वह सपना साकार हो गया।
 मेरी प्यारी बिटिया सृष्टि और श्रेया के रूप में दूसरी प्यारी बिटिया दे दी है।
 अभी जब हम नए वर्ष पर सब साथ में थे, तब मैंने उसके लिए प्यारी सी कविता लिखी थी।
 फूल बनकर हमें महक आने आई हो तुम
 प्यारी श्रेया  
 बहुत-बहुत शुभकामनाएं❤️❤️❤️❤️
 फूल बनकर हमें महकाने  आई हो तुम ,🌹🌹🌹🌹🌹🌹
चांदनी बनकर हमें चमकाने आई हो तुम🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 चिड़ियों की चहक बन कर चहकाने आई हो तुम🌹🌹🌹
 परियों की लहक बनकर लहकानेआई हो तुम🌹🌹🌹
 तुम्हें पाकर खुद को सौभाग्यवान समझ रहे हैं हम🌹🌹🌹🌹
 तुम्हें पाकर खुद को मूल्यवान समझ रहे हैं हम 🌹🌹🌹🌹
अपनी जननी के आंचल से पिया के आंगन में आई हो तुम🌹🌹
 अपने हजार सपनों को पूरा करो तुम 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सदैव  अपने पास ही पाओगी हमें तुम 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 हमारे जीने की वजह है तुम्हारा हमसफर🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 उसकी सांसे भी हमारी सांसों से है जुड़ी ,🌹🌹🌹🌹🌹🌹
सदैव हमसे जुड़े रहना तुम 
सच्ची हमसफर बन कर हरदम साथ निभाना तुम🌹🌹🌹🌹
 अपने हर सपने को साकार करना तुम 🌹🌹🌹🌹🌹
जीवन में सदैव प्रगति के पथ पर बढ़ना तुम🌹🌹🌹🌹🌹🌹
 प्यार सहित  पापा, मम्मी🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 आज मैं खुले दिल से इस बात को स्वीकार करती हूं कि #किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया#
 नए जीवन को प्यार से जीना यह भी तुमने सिखा दिया।
 हरदम हंसते मुस्कुराते जीना यह भी तुमने सिखा दिया।

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. खूबसूरत रूप से आपने अपने शब्दों को बयां किया हैं ।
    मुस्कुराते रहिए ,खुश रहिये ।

    जवाब देंहटाएं
  2. परिवर्तन संसार का नियम है ।अब हम बच्चो से बहुत कुछ सीखना है ।आपकी सोच से मैं भी सहमत हूं ।बेटी और बहू दोनो को ही बेटी मानना चाहिए ।आपने सुंदर कविता लिखी अच्छी लगी ।

    जवाब देंहटाएं
  3. सुंदर प्रतिक्रिया के लिए आप सब का दिल से आभार

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ