ममत्व और सुरक्षा

चित्र आधारित रचना 
बहुत प्यारा चित्र है ,और चित्र को देखते ही सुरक्षा और  ममत्व दोनों के भाव आ जाते हैं।
 प्रस्तुत है ,चित्र आधारित कथा
 मुंबई हाई कोर्ट में वकील बलविंद्र सिंह को उनके पापा हरभजन सिंह डंग और माता हरजीत कौर ने बहुत अनुशासन, प्यार और अपनापन से बड़ा किया। जब बलविंद्र छोटे थे, तब पापा का अत्यधिक अनुशासन उन्हें बुरा लगता था, हर चीज में उनकी परमिशन, समय का ध्यान रखना, फालतू खर्चों के लिए मना करना, इन सब चीजों से बलविंद्र के मन में कभी-कभी पापा के प्रति गुस्सा आ जाता था ,लेकिन उसके पापा समझते थे कि बच्चों के पूर्ण विकास के लिए प्यार के साथ-साथ अनुशासन भी जरूरी है, और उन्होंने वही सिखाया।
 बलविंद्र जब बड़े हो गए तब उन्होंने अपने बेटे के सपनों को उड़ान  दी और कहा जाओ, अपने सपनों को पूरा करो।
 लेकिन माता पिता कोअपनी कर्म स्थली  छोड़ना उन्हें मंजूर नहीं था, अतः वे यहीं थे।
 अभी जब कोरोना संकट ने पैर बहुत जल्दी से पसारना शुरू किए, तब दोनों दंपत्ति बीमारी से जुझने लगे।
 मुंबई में रह रहा उनका बेटा बलविंदर सिंह उनकी पत्नी वंदना और बेटी सनाया भी कोरोना संक्रमित होकर ठीक हो गए थे। जब उन्होंने अपने पिताजी की खबर सुनी तो उन्होंने बिल्कुल देरी ना करके मुंबई से  560 किलोमीटर का सफर 8 घंटे में तय किया। धार  आकर उन्होंने अपने मम्मी पापा की हालत देखी। मम्मी कोरोना  पॉजिटिव ,फेफड़ों में संक्रमण शुगर के मरीज ,और पापा भी बीमार ऐसे समय में बेटे ने घर को ही अस्पताल बना दिया।  धार के डॉक्टर दीपक नाहर, डॉ सुमित सिसोदिया, डॉ प्रदीप झाम सब से जुड़े रहकर अपने मम्मी पापा की चिकित्सा व्यवस्था की, दवाइयों के साथ-साथ सभी उपकरणों की व्यवस्था की। और अपने प्यार भरी सुरक्षा, देखरेख, चिकित्सा सुविधाएं, इन सब से अपने मम्मी और पापा को 10 दिन में ठीक कर दिया। बलविंद्र सिंह को अपने मन में बहुत सुकून लग रहा है।   जिस प्यार  , सुरक्षा ममत्व से उनके पापा ने मम्मी ने उनको बड़ा किया, उसका किसी ने किसी रूप में उन्होंने कर्जा चुकाने की छोटी सी कोशिश की, और इस चीज को भी महसूस किया की कोरोना के मरीजों को चिकित्सा सुविधा के साथ साथ ही बहुत प्यार, अपनापन, सुरक्षा ,और ममत्व की जरूरत होती है।  
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ