किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया

"किसी ने अपना बना के मुझको मुस्कुराना सिखा दिया"

 मैं श्रीमती रेखा मेहता हूं।सुधा जैन मेरे भाभी है ,हम दोनों 21सालों से पड़ोसी हैं और बहुत प्यार से रहते हैं। मेरा जीवन खुशियों से प्यार से भरा हुआ रहा। बहुत कम उम्र में शादी हो गई ।
देखती रही, समझती रही ,  सीखती रही और आगे बढ़ती रही।
 प्यार करने वाला ससुराल, प्यारा सा मायका, साथ देने वाले हमसफर, और दो प्यारे प्यारे बेटे।
 मैं समझती हूं, जीवन हर वक्त सीखने का नाम है। मेरे पापा  श्रीमल जैन साहब ज्योतिष है, और उनके पास दूर-दूर से लोग आते हैं ।मेरे पापा की उसी आशीर्वाद की छाया मुझे भी मिली है और मैं भी हस्तरेखा देखने में  अपनी खुशी महसूस करती हूं ।
कई लोगों के संपर्क में रहती हूं और समस्याओं का समाधान भी करती हूं ।दोनों बेटों की शादी हो गई।  दो पोते हैं, मेरे प्यारे प्यारे प्रांशु  और वीर। जब उनको अपने आसपास दादी, दादी कहते हुए सुनती हूं, तो मुझे लगता है, सारे संसार की खुशियां तो यही है, जब प्यारा सा वीर मेरे पास आकर चिपक जाता है, और कहता है, मेरी दादी, मेरी दादी, और मुझे किसी को हाथ नहीं लगाने देता। तब मुझे लगता है,  यही है मेरे मुस्कुराहट की वजह।
 प्यारा प्रांशु बोलता है, दादी मेरी है, वीर बोलता है ,दादी मेरी है, तब मुझे लगता है, अब मुझे खुशियों की तलाश करने की आवश्यकता नहीं है। इन बच्चों में मैं अपना बचपन देखती हूं ,अपनी मुस्कुराहट देखती हूं, अपना सब कुछ देखती हूं ,और ईश्वर को धन्यवाद देती हूं ।सभी की मुस्कुराहट कायम रहे, यही चाहती हूं।
रेखा मेहता

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ