मेरा सफरनामा
साहित्य पुष्पांजलि समूह द्वारा प्रदत्त विषय
"कुछ ख्वाब अधूरे, कुछ ख्वाब पूरे"
प्रस्तुत है, मेरा संस्मरण
इतना सुंदर विषय देने के लिए सुधा दीदी को बहुत-बहुत धन्यवाद ।
मेरा बचपन बहुत प्यारा दुलारा रहा । बाबूजी के साहित्यक वातावरण और बाई के संवेदना पूर्ण, प्यार भरे परिवेश में मैं बड़ी हुई। जब मैं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम में प्रावीण्य सूची में आई, पेपर में मेरा फोटो भी आया, उस समय मै इंदौर जाकर कॉलेज में रेगुलर पढ़ाई करना चाहती थी। मेरे बाबूजी प्रगतिशील है, फिर भी अपनी लड़की को बाहर भेजना स्वीकार नहीं कर पाए, और मैंने अपना ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन खरगोन कॉलेज से स्वाध्यायी के रूप में पूर्ण किया। प्राइवेट पढ़ाई करते हुए भी प्रावीण्य सूची में आई ।हाइसेकेंडरी पूरी करके सेकंड ईयर में ही थी की शासकीय स्कूल में शिक्षिका बन गई ,पर मन में एक ख्वाब यह पल रहा था कि मुझे आईएएस बनना है, लेकिन परिस्थितियां परिवेश ,अच्छी कोचिंग, इन सब के अभाव में मेरे इस ख्वाब को उडान नहीं मिल सकी। ्M.A. पूर्ण होते हुए ही शादी हो गई ।
अच्छी बेटी ,अच्छी बहन, अच्छी पत्नी, अच्छी बहू, अच्छी मां, अच्छी शिक्षिका बनने का ख्वाब पूरा हो गया।
अधूरे ख्वाबों में देखूं तो कुछ भी अधूरा नहीं है ,आईएएस भले ना बन पाई, पर एक अच्छी शिक्षिका बनकर अपने संपर्क में आने वाली हर छात्रा का जीवन संवारने की कोशिश कर रही हूं। लिखने के शौक को नई उड़ान मिली है। नए-नए साहित्य प्रेमी साथियों का साथ मिला है ।जीवन एक सपने जैसा लग रहा है ,।
अब मेरे ख्वाबों के अधूरेपन में मेरा स्वयं का स्वास्थ्य अच्छा रखने का ख्वाब है।
नानी बन गई हूं ,दादी बनने का ख्वाब है।
निर्धन बालिकाओं को निशुल्क शिक्षण देने का ख्वाब है ।
अपनी रचनाओं की पुस्तक छपाने का ख्वाब है।
अपनी रचनाओं को पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित करवाने का ख्वाब है। अपने-अपनेपन, प्रेम ,सहयोग करुणा, प्रेम, मानवता और संवेदनाओं का संसार और बढ़ाने का ख्वाब है।
रोते हुए बच्चों को हंसाने का ख्वाब है ।
बूढ़े बच्चों और बीमारों की सेवा करने का ख्वाब है।
प्रेरणादायक बातें, कहानियां सुनाने का ख्वाब है।
मेरे ख्वाब पूरे होंगे, प्रभु और सभी के आशीर्वाद मेरे साथ है। ख्वाबों को पूरा करने का मन में पूरा विश्वास है ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें