पानी पानी रे
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
पानी पानी रे
जल ही जीवन है,
, इस बात को सार्थक करती हुई मेरी यह कहानी निश्चित रूप से हम सबको पर्यावरण के प्रति जागरूक करेगी।
पानी पानी रे
🌴🌴🌴🌴🌴🌴🌴
1870 में राजस्थान में भयंकर अकाल पड़ा। अकाल में 15 लाख लोग अकाल मृत्यु को प्राप्त हुए थे।
गांव में कुंए में, बावड़ी में पानी की एक बूंद भी नहीं। गांव के गांव खाली हो गए,,,,।
माखन अपने गांव में रहता था। वह पंडिताई करता था। उसके पिताजी अंतिम समय में पानी पानी करते-करते चले गए। इतना भयावह मंजर , जिसकी कल्पना नहीं कर सकते ।
जब पूरा गांव खाली हो गया, माखन का एक परिचित अपनी पत्नी को लेकर जा रहा था, उसने माखन से कहा "अब यहां क्या मरने के लिए रुक रहे हो, यहां से चलो"। माखन ने कहा" कहां जाऊं"? गर्भवती पत्नी है ,
तब परिचित ने कहा ,"एक पैसा हो तो बेल गाड़ी जा रही है ,उस में बैठ कर चल सकते हो"।
गरीब माखन के पास एक पैसा भी नहीं था ।परिचित ने कहा" मेरे पास भी पैसा नहीं है ,बड़ी मुश्किल से मेरे जाने का जुगाड़ कर पाया, पर मैं तुम्हें एक बात बता रहा हूं, पहाड़ी रास्ते से चलते जाना, चलते चलते कुआं ,बावड़ी अमरूद के पेड़, बगीचे मिलेंगे ,यहां मरने से अच्छा है पानी की तलाश कर लो" परिचित की पत्नी ने कहा, "थोड़ा पानी तो दे दो "परिचित ने पानी की छोटी मशक उनको दे दी ।यह किसी बड़ी पूंजी से कम नहीं थी।
दोनों पति-पत्नी ने थोड़ा सामान रखकर जंगल के रास्ते की राह ली। गर्भवती पत्नी धीरे धीरे चलती जा रही थी। मशक में से एक एक घूंट करके पानी पी रहे थे। माखन तो बिल्कुल नहीं पी रहा था क्योंकि उनके पास इतना ही पानी था, और साथ में गर्भवती पत्नी।
दोनों जंगल को पार कर रहे भूखे , प्यासे, रास्ते में पत्नी मन बहलाने के लिए गाना गाती है।" मारी घूमर छे नखराली, मारी मां घूमर रमवा बाबा मै जा सा" "माखन नाचने लगता। सुखी दांपत्य धर्म को निभाते हुए दोनों चले जा रहे थे। माखन की पत्नी लक्ष्मी बार-बार पूछती" कब आएगा पानी का कुआं, कब आएंगे अमरूद के पेड़, मुझे तो अमरूद खाना है, मुझे तो भूख लगी है।
दोनों एक दूसरे को प्यासी नजरों से देखते और मशक में से पानी की एक एक बूंद पीते हुए जीवन संघर्ष के साथ आगे बढ़ते।
रास्ते में माखन को लगा, भेड़िया आ गया ।अपनी पत्नी को बचाने के चक्कर में वह एक पत्थर से जा टकराया ,पानी की जो मशक थी वह गिर गई, और उसमें जो पानी था वह भी बह गया। दोनों पति पत्नी बेहाल हो गए। माखन पानी, पानी करने लगा। बेहोश हो गया, बेचारी लक्ष्मी दौड़ कर इधर उधर पानी देखने लगी इधर उधर दौड़ कर जब वापस आई तो देखा माखन की सांसो की डोर थम चुकी है। उसकी आंखों में रोने के लिए आंसू भी नहीं बचे। जैसे तैसे उसने कुछ लकड़ियां इकट्ठी करी और माखन की चिता जला दी ।आंखों में आंसू, मन में दर्द, और भूख और प्यास लिए आगे बढ़ती रही।
चलते चलते उसे थोड़ी हरियाली दिखी।
हरियाली ने उसकी आंखों में चमक ला दी , उसे लगा पानी मिलेगा ।
आगे बढ़ते बढ़ते एक बावड़ी दिखी और उसमें चरस से पानी निकल रहा था। वह अपने सभी दुख दर्द भूल कर पानी को देख कर हंसने लगी......
बावड़ी के पास पहुंची ....खूब पानी पिया..... अपने मुंह को धोया.....
पास में ही अमरूद का बगीचा था, वहां से अमरूद तोड़े और उसको खाने लगी। इतने में उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गई ।गांव की कुछ महिलाएं आई और उसे अपने घर ले गई और वहां पर उसने नन्हे शिशु को जन्म दिया। जन्म और मृत्यु का यह खेल वह समझ ही नहीं पाई ,और ईश्वर से प्रार्थना करने लगी"
हे प्रभु यह अकाल कभी मत देना, लोगों को बिना मौत कभी मत मारना"
जल की एक एक बूंद को मत तरसाना ।💦💦💦💦💦💦💦💦जल की एक बूंद होती है अनमोल
जल की एक बूंद को व्यर्थ मत ढोल
पर्यावरण है प्यारा ,धरती है खोल ,
नदी ,पर्वत, झरने, जंगल,
प्यारे प्यारे मित्र हमारे
धरती का श्रृंगार
विश्व पर्यावरण दिवस पर लिखें कहानी, कविताएं हजार
सबसे बड़ी बात यह है सदा करें हम इनसे प्यार ,
इनसे रहती धरा पर बहार
सुधा। जैन
कहानी स्व लिखित
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें