हार और जीत......
यूं तो मैं हार गया पर खुद से मैं जीत गया
हार जीत
यह विषय मेरी बिटिया सृष्टि के द्वारा दिया गया है ,और मुझे बड़ी खुशी हुई ।
यह विषय बहुत अच्छा है। हर व्यक्ति के जीवन में ऐसा समय आता है, जब वह खुद को हारा हुआ महसूस करता है, लेकिन अगर उस हार के पार वह अपने आप को संभाल कर मजबूत बना ले तो वह खुद से जीत जाता है। जीत कर वह भले ही बहुत बड़ी सफलता हासिल न करें लेकिन प्रसन्नता पूर्वक अपने जीवन कि हर मंजिल को पार करें,, एक स्वस्थ, सुंदर परिवार की कल्पना को साकार करें, और सभी दायित्वों का निर्वाह करें ,यह भी सभी की अपनी-अपनी जीत है ।
इस विषय में यह लिखूंगा की जब मैं 18 वर्ष का था मेरी मम्मी का स्वास्थ्य खराब हो गया उन्हें बहुतदिनों तक अस्पताल में भी रहना पड़ता था। हम सब हमारे तन, मन ,धन से मम्मी की सेवा में लग गए। उस समय एक मात्र ध्यान यही था कि मम्मी की तकलीफ को कम कैसे करें। मैंने टाइपिंग सीख ली थी। मम्मी की चाहत थी मेरे बेटे की नौकरी लग जाए। मार्च में मेरी सर्विस लग गई।
2 मई को मैं अपनी पहली सैलरी ₹450 लेकर आया, और मेरी मम्मी के हाथों में दी। मेरी मम्मी ने उन रुपयों को बड़े प्यार से अपने हाथों में रख लिया ।सारी रात रुपयों को अपने पास में लेकर सोई रही।
3 मई की सुबह सुबह हम भाई बहनों को पास में बुलाकर मेरे रुपए मुझे वापस दिए और आशीर्वाद स्वरुप मुझे कहा "मौज करना बेटा" और हां रेखा (मेरी छोटी बहन) को ड्रेस जरूर दिला देना"।
उसी दिन शाम को मम्मी हमको छोड़कर चली गई ,लेकिन मैं सोचता हूं ,मम्मी को तो हम हार गए, पर मेरे पापा ने उसी समय हम बच्चों को कहा "बच्चों हिम्मत रखना अगर हम हिम्मत रखेंगे तो जीत जाएंगे"
बस तबसे पापा और हम सब हार में भी जीतना सीख गए ,और जीवन को एक खेल समझ कर उसका पल प्रतिपल आनंद महसूस करते रहे।
अपने कर्म के प्रति सदैव निष्ठावान बनकर अपने परिवार, बच्चों, मित्रों और आत्मीय जनों के साथ मिलकर जीवन को प्यार से जी कर अपने आप को जीता हुआ महसूस करता हूं।
यह जीवन महकता फूल
इसकी खुशबू लुटाता चल
तुझे जो भी मिले प्रतिकूल
उसे अनुकूल बनाता चल
कदम कदम पर राहों में तेरी
कष्टों ने कांटे बिखेरे हैं
बादल गरजे ,बिजली चमके
साधक सर पर तेरे
कांटो को बना ले फूल
महक अपनी लुटाता चल
तुझे जो भी मिले प्रतिकूल
उसे अनुकूल बनाता चल"
हिम्मत के बल से हि जीवन को जीता जा सकता है।
जवाब देंहटाएं