हार जीत

यूं तो मैं हार गया पर खुद से जीत गया 
#हारजीत
  इस विषय पर प्रस्तुत है, मेरे द्वारा लिखी कहानी
शीर्षक : आत्मसम्मान 
 किंजल एक प्यारी सी लड़की है। वह सुंदर , सुशील ,गृहकार्य में निपुण ,पढ़ाई में गुणी और घर की बड़ी बिटिया है ।उसकी एक बहन और एक भाई है ।घर पर मम्मी पापा है ।दोनों का व्यवसाय सिलाई है। पापा की जेंट्स टेलरिंग की शॉप है ।मम्मी का साड़ियों की फाल, बलाउज,साड़ियों की डिज़ाइन और कुछ छोटे मोटा सा काम है। 12 वी में अच्छे प्रतिशत आने पर भी वह इंजीनियरिंग नहीं कर पाई ,क्योंकि आर्थिक स्थिति ठीक ही थी ,लेकिन किंजल को पढ़ने पर मनाई नही थी । किंजल ने बैचलर्स की डिग्री घर रह कर ही पुरी की ।साथ ही वह छोटे बच्चों को पढ़ाती, ड्रॉइंग सीखा कर थोड़े पैसे इकट्ठा कर लिया करती थी ।जब कॉलेज में पार्टीज होती थी तब सब उसे सब कंजूस बुलाते थे ।पर उसने कभी जवाब नहीं दिया ।
डिग्री के बाद , बैंकिंग सेक्टर की तैयारी के साथ उसने एक स्कूल जॉइन कर लिया था साथ ही कोचिंग तो थी ही । वक्त बीत रहा था ,इंट्रेंस एग्जाम के साथ ही शादी के रिश्ते आ रहे थे कही रिश्ता जम भी गया वहाँ चट मँगनी पट ब्याह हो भी गया ।
 किंजल के मम्मी पापा अपने हर नजरिए से देखते हैं और सोचते हैं अपने बिटिया खुश रहे। क्योंकि अपने कलेजे के टुकड़े करो दूसरे के आंगन में भेजना सहज नहीं है। लड़का एमबीए किया हुआ परिवार भी छोटा, दिखने में स्मार्ट ,और उनका कुछ व्यवसाय था ।
 किंजल खुश थी, क्योंकि उसके सपनों को पर जो लगने वाले थे ,उसके शब्दों में वो लोग अमीर है ।सपनों का संसार संजोए किंजल ससुराल की दहलीज पर कुमकुम भरे पांव से उसने गृह प्रवेश किया, और अपने घर की याद भी आ गई । पर धीरे धीरे उसे यह एहसास हो चुका था कि वह नहीं नहीं जी सकती,घर में हमेशा गाली से ही शुरुआत होती थी और दिन झगड़े पर समाप्त हो जाता था ।
लड़की के सपनों का टूटना तो उसके आते ही शुरू हो जाता है ,पर वह खुद भी महसूस नहीं करती और किसी को महसूस करवाना भी नहीं चाहती।लड़की खुद भी बहुत अरमानों से ससुराल जाती है, और हर तरह से रिश्ते को सजाने और संवारने की कोशिश करती है।
 मम्मी पापा ने पूछा "सब कुछ कैसा है? उसने बोला अच्छा है। उसे पता है,, कितने सारे अरमान ,कितनी सारी तैयारियां और कितने बड़े दिल से उसे विदा किया है, तो अभी ससुराल के बारे में एकदम क्या कह दूं ?।धीरे धीरे उसका धैर्य टुट रहा था ।शायद कुछ अच्छा होने का एहसास ही नहीं हुआ होगा ।किंजल को अपनी हार दिखाई दे रही थी ।इसमें हार की बात नहीं है,लेकिन भारतीय समाज में शादी तो लॉटरी जैसी होती है 
।एक दिन घर पर सबको पता चला और डाइवोर्स होते होते शादी को कुछ 2 साल हो गए थे । मम्मी पापा के लिए यह सब सुनना आसान नहीं होता, जब हम किसी के तलाक की खबर सुनते हैं, तो सामने वाले के लिए यह खबर होती है, पर उनके माता-पिता पर क्या बीतती है, इस चीज को समझ पाना बहुत मुश्किल है, और एक लड़की भी किस दर्द से गुजरती है ,इसका एहसास भी वही कर सकती है। किंजल के मम्मी पापा ने सोच समझ लिया और निर्णय कर लिया कि अब बेटी को भेजना नहीं है, चाहे जो हो जाए।
  अब किंजल को संभालना था और आगे बढ़ना था ।कुछ महीने बहुत डिप्रेशन वाले थे ।लेकिन कहते है की जब एक रास्ता बंद होता हैं तो बहुत सारे रास्ते खुल जाते है ।उसका एक सरकारी बैंक में सिलेक्शन हो गया ।अब उसने खुद को साबित कर दिया था ,चेहरे पर नई रौनक,उत्साह और बहुत सारी खुशी थी ।
   जीवन सभी को सेकंड चांस जरूर देता है। किंजल के मम्मी पापा भी प्रयास में थे। एक परिचित परिवार के लड़के(दीपक) में बातचीत हुई ,और एक सादगी भरे समारोह में  शादी कर दी। किंजल बड़ी खुश है। लेकिन उसे इस शादी के बदले अपनी जॉब छोड़नी थी क्योंकि लड़के की विदेश में जॉब थी । कश्मकश में फँस चुकी किंजल अब समझ नही पा रही थी लाइफ को । फिर वही हुआ ,जॉब छोड़ी ओर विदेश चली गयी ।
अब किंजल की शादी को 4 साल हुए है ।दीपक सुलझे हुए और अच्छे हैं। किंजल की प्यारी सी बिटिया भी है ।और आज वहाँ एक कंपनी में भारतीय टेक्सटाइल डिज़ाइनर है ।किंजल के मम्मी पापा भी खुश है और उन्हें कभी भी ऐसा नहीं लगता कि वह कभी कमजोर पड़े। बहुत ही ताकत से, परिस्थिति का सामना किया और अपनी हार को जीत में बदल दिया ।
रचना (पूर्णतः सत्य घटना पर आधारित)
सृष्टि जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ