हम अपनी विशेषताएं क्यों छोड़े??????

हम अपनी विशेषताओं को क्यों छोड़े ?

कुछ माह पहले अमृता की प्रिय मित्र जया उसके घर पर अचानक से आई ,दोनों सहेलियां आराम से मिली ।
अमृता को अच्छी डिश बनाने का बड़ा शौक है, साथ ही स्वभाव भी मधुर, सहेली को मनुहार के साथ खमण, पकौड़ी बनाकर खिलाई। चाय पिलाई ,और बहुत ही स्नेह और प्यार से विदा किया। 
 प्रसंग के कुछ दिनों बाद ही अमृता का जया के यहां पर जाना हुआ, जया ने उसे रिसीव किया। चाय नमकीन खिलाई।, लेकिन उतने  प्यार से नहीं जितने की अमृता ने  खिलाए थे ।
अमृता को थोड़ा बुरा भी लग गया सोचने लगी, मैंने तो इसे कितने प्यार से अटेंड किया और इसके पास न हीं इतना समय है और ना ही कोई मन है ।खैर  दोनों सहेलियां थी, अतः बात आई गई हो गई ।
कुछ समय बाद पुनः जया  का का अमृता के घर आना हुआ ,अमृता को पुरानी बातें तो याद थी ,पर उसका स्वभाव नहीं था कि आने वाले को अच्छे से अटेंड नहीं करना, प्यार से नहीं बोलना मनुहार नहीं करना, अतः वह वापिस से अपनी सहेली के मनुहार में जुट गई।
 मेरे कहने का आशय यही है कि कोई हमसे कैसा भी रहे ,पर अगर हमारा स्वभाव, सरल ,मनोहर  है तो हमें हमारी विशेषताओं को क्यों छोड़े?
 चाहती तो अमृता भी उसे सामान्य रूप से अटेंड कर सकती थी ,लेकिन उसके हृदय ने पुकारा तुम अपनी विशेषताओं को क्यों छोड़ रही हो?
 अतः ईश्वर ने हमारे चरित्र में, स्वभाव में ,व्यवहार में, कार्य में कोई विशेषता दी है ,मान लीजिए हमें कुकिंग अच्छी आती है, या हमें किसी को कुछ देने में खुशी मिलती है ,या कोई अच्छी कहानी कविता, बना लेते हैं, या कोई किसी के दुखी हृदय को सांत्वना के दो बोल बोल देते हैं, तो यह हमारी विशेषता है। हम करते क्या हैं ,सामने वाले का व्यवहार देखकर हमारी जो विशेषताएं हैं उनको भी तुलना करके खो देते हैं। और हम भी वही बन जाते हैं जो हम नहीं हैं।
 अतः चाहे जो भी स्थितियां बन जाए, हमारी जो  विशेषताएं हैं उनको हमें सदैव बना कर रखना है। हमारी मुस्कुराहट हो कायम रखना है
 अगर हमें हर चीज में अच्छाई देखने की आदत है, तो उसी आदत को बढ़ाना है, ना कि सामने वाले की किसी बुरी आदत को देखकर हम भी वैसे ही बन जाएं ।
मान लीजिए मैं कविता लिखती हूं, कहानी लिखती हूं ,जन्मदिन की शुभकामनाओं के संदेश लिखती हूं ,और यह आशा करू कि मुझे भी यह सब मिले, तो यह संभव नहीं है ,और अगर मैं अपेक्षा करूंगी तो मुझे निराशा हाथ लगेगी ,और मैं अपनी विशेषता खो दूंगी। मुझे तो जो अपनी विशेषता है उसे ही आगे बढ़ाना है ।अच्छी रचनाओं पर प्रशंसा करना है, कमेंट लिखना है। भले ही मुझे यह कम मिले। बस हम यह सोचे ईश्वर ने हमें सुंदर सा जीवन दिया है ।
मुस्कुराने के लिए दिया है, जब हम मुस्कुराते हैं, हमारा भाग्य भी थोड़ा मुस्कुराता है ,पर हमारी वजह से जब दूसरे मुस्कुराते हैं तब हमारा भाग्य पूरा पूरा मुस्कुराता है।
 आइए, हम अपने स्वभाव की विशेषताओं, को जो कि सकारात्मक है ,उनको कभी नहीं छोड़ेंगे।
 अपनी कमियों में सुधार करने का प्रयास अवश्य करना है।
 प्रतिदिन सोच ले ,जिन से भी मिलेंगे ,मुस्कुराकर मिलेंगे और हमारे किसी भी कार्य से, व्यवहार से, मदद से, किसी के चेहरे पर मुस्कान ला सकेंगे तो हमारा दिन सार्थक हो जाएगा।
 यह एक प्रोजेक्ट है और मैं इसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही हूं। आशा है ,आप सभी मेरे साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट के सहभागी बनेंगे ।हमारा एक हफ्ते का विजन है, मुस्कुराएंगे ,और मुस्कुराने के मौके ढूंढ लेंगे, मुस्कुराहट बाटेंगे, मुस्कुराहट के मोती जितने बोयेगें , उतने फूल लगेंगे।
 दूसरा विजन है, किसी भी व्यक्ति में उसकी अच्छाई देखना।
 आशा करती हूं आप सभी मेरे इस विजन में मेरे साथ हैं।
 कमेंट करके इस दिशा में अपनी सहमति जताएं,।
  बहुत ही आनंद आएगा। और जीवन में बहुत ही बड़ा परिवर्तन भी।
 हां शुरूआत स्वयं से करना है सुबह  दर्पण देख कर मुस्कुराना है, अपनी विशेषताओं को याद करना है, ईश्वर को धन्यवाद देना है ।फिर अपने परिवार के सभी सदस्यों पर अपने स्नेह एवं प्यार की बारिश करना है। अपने गृह सहायक,  मददगार, अपने संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति, अपने कार्यस्थल के साथी , अपने मित्र अपने पड़ोसी अपने भाई बंधु, नाते रिश्तेदार सभी  ,इस प्रोजेक्ट में आते हैं।
❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤❤
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. सकारात्मकऊर्जा का परिणाम हैं सबकी मदद करना ।हँसना मुस्कुराना जीवनको आनन्द पूर्वक जीना ।

    जवाब देंहटाएं
  2. जिस प्रकार पारस का स्वभाव है वह जिसके स्पर्श में आता है उसे सोना बना देता है ,उसी प्रकार मनुष्य ने भी अपने स्वभाव की विशेषताओं को पारस की तरह बनाना चाहिए l आपके द्वारा प्रस्तुत लेख में मनुष्य को अपनी विशेषता नहीं छोड़ना चाहिए का यथार्थ चित्रण किया है l

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद आपने पढ़ा और अपनी प्रतिक्रिया दी मैं बहुत प्रसन्न हो गई इसी प्रकार पढ़ते रहे और प्रतिक्रिया भी जलते रहे

      हटाएं
    2. जलते रहे नहीं देते रहें गलत लिखा गया

      हटाएं
  3. अच्छे से अच्छा कार्य करना और दूसरों के प्रति अच्छा सोचना चाहिए मानव जीवन मिला है तो उसका सही उपयोग करना चाहिए और एक दूसरों की मदद करना चाहिए

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ