नोबेल पुरस्कार विजेता प्रख्यात साहित्यकार रवींद्रनाथ टैगोर ने कोई काव्य ग्रंथों की रचना की उनकी गीतांजलि को साहित्य का सबसे बड़ा नोबेल पुरस्कार मिला उनके लिए हमारे ह्रदय में बहुत सम्मान की भावना है।
(1)लाक डाउन करना भी जरूरी है, लाक डाउन खोलना भी जरूरी है। (2)कोरोना मे शांति भी जरूरी है ,पर जीवन में शोर भी जरूरी है। (3) घर के काम करना भी जरूरी है ,कामवाली भी जरूरी है। (4)घर बैठकर खाना भी जरूरी है ,पर कमाना भी जरूरी है। ( 5)कहीं जाना नहीं, यह भी जरूरी है, पर मां के मरने पर पिता भाई से मिलने जाना भी जरूरी है। ( 6)शादी में भीड़ जमा ना करना भी जरूरी है, पर कुछ मेहमानों को बुलाना भी जरूरी है। (7)खाना भी जरूरी है ,खिलाना भी जरूरी है। (8 )डरना भी जरूरी है, हराना भी जरूरी है (9 )कोरोना कोरियर्स की रक्षा करना भी जरूरी है, कोरोना कोरियर से प्यार करना भी जरूरी है। (10)गरीबों से खूब प्यार करें हम यह भी जरूरी है, मध्यमवर्गीय लोगों की पीड़ा को समझना भी जरूरी है। (11)कमाने के लिए घर से बाहर जाना भी जरूरी है, पर अपनी जमीन से जुड़े रहना भी जरूरी है। (12) मुंह पर मास्क लगाना भी जरूरी है, पर नैनों से मुस्कुराना भी जरूरी है। (13 )तन से दूर रहना भी जरूरी है ,पर मन से साथ रहना भी जरूरी है। (14)नन्हे से बच्चों को घर पर रहना भी जरूरी है, पर दिल को खुश करने के लिए ...
जब तक जीना है तब तक सीखना है सीखने की कोई उम्र नहीं होती। मैं कुछ उदाहरण दे रही हूं। 103 वर्षीय मान कौर जिन्हें" चंडीगढ़ का चमत्कार" कहा जाता है , एथलीट के रूप में उन्होंने 93 वर्ष की उम्र में दौड़ना शुरू किया और अभी 103 वर्ष की उम्र में नारी शक्ति पुरस्कार ग्रहण किया। और इसके साथ और भी कई पुरस्कार प्राप्त किए । केरल की 98 वर्षीय कात्यायनी अम्मा ने कक्षा 4 की साक्षरता 98% से पूर्ण की और वह जीवित रहने तक पढ़ना चाहती है । देवास की बागली की 78 वर्षीय विद्या बाई ने कंप्यूटर शिक्षण प्राप्त किया । कर्नाटक की सालु मरदा 106 वर्ष की है, उन्होंने अपने जीवन में कई पेड़ लगाए, उन्हें वृक्ष माता कहा जाता है। और भी कई उदाहरण है जोकि वृद्धावस्था मैं भी नई नई चीजें सीख रहे हैं, और अपने जीवन उर्जा को कायम रखे हुए हैं। मेरे स्वयं के ससुर जी 86 वर्ष की उम्र में भी उसी उत्साह से हस्तरेखा देखते हैं ।मोबाइल भी चलाते हैं ।फेसबुक ,व्हाट्सएप सभी उन्होंने सीखे हैं, और इसके साथ ही सदैव कुछ ना कुछ नया करने का प...
🙏हाथ🙏 जिंदगी में किसी का साथ काफी है हाथों में किसी का हाथ काफी है। सुधा एक संवेदनशील शिक्षिका है ।बच्चों के प्रति उसके हृदय में स्नेह, प्यार ,ममता ,और करुणा का स्त्रोत सदैव बहता रहता है। वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है ।अपने बच्चों को शिक्षा देने के अलावा जीवन जीने की राह भी सिखाती हैं। नैतिक गुणों के विकास के साथ उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके यही कोशिश रहती हैं ।एक बार वह अपनी कक्षा के छोटे-छोटे बच्चों को आभार ,थैंकफूलनेस, ग्रेटीट्यूड के बारे में बता रही थी ,कि जो हमारे जीवन को सहज बनाते हैं, उनके प्रति हमें सदैव आभारी रहना चाहिए ।बताने के बाद उन्होंने बच्चों से कहा कि आप अपनी ड्राइंग के माध्यम से बताइए कि आप किसके किसके आभारी हैं? सभी बच्चे अपने नन्हे नन्हे हाथों से चित्र बनाने लगे. प्यारी सी ईशा ने पेड़ पौधे का चित्र बनाया ।मैडम ने पूछा, पेड़ पौधे क्यों ?उसने कहा इनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है। नन्ही सी आरवी ने बादल का चित्र बनाया, और मैडम को बोला" मैडम बादल हमें बारिश देते हैं और बारिश से पेड़ पौधे बड़े होते हैं "। चुलबुली अन्वी ने चॉक...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें