प्रिय शिक्षक ,बालक ,पालक गिजूभाई की नजर से
प्रिय शिक्षक ,बालक एवं पालक
इन दिनों मैं गिजुभाई बधेका की पुस्तिका दिवास्वप्न पढ़ रही हूं। उसमें उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक प्रयोगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया है। बालक की शिक्षा प्रक्रिया में आनंद एवं सृजनशीलता होना चाहिए।
शिक्षा एक अनवरत चलने वाली है, जिसमें हर किसी को सदैव सीखने की प्रक्रिया में आना पड़ता है ।स्वयं सीखना, आत्म सृजन की प्रक्रिया है
सच्ची शिक्षा वही है जो हमें आत्म सृजन को प्रेरित करें ,सिर्फ बालक ही नहीं ,शिक्षक और पालक भी इसके अंतर्गत अपना विकास करते रहें ,शिक्षण का यही उद्देश्य है।
शिक्षा कोई आंतरिक संप्रेषण की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आनंद की प्रक्रिया है ।
शिक्षा कोई बोर और उबाऊ प्रक्रिया नहीं है। शिक्षा मात्र विद्यालयों में चलने वाली प्रक्रिया का नाम नहीं है, शिक्षा तो वह है जो बालक को हर समय, हर परिवेश, हर गतिविधि से सीखने के अवसर दें ।
आज हमारी शिक्षा में भी हमें क्रांति की आवश्यकता है। गिजुभाई बधेका "दिवास्वप्न" पुस्तक में एक आदर्श शिक्षक के रूप में बच्चों को कहानी के माध्यम से शिक्षा में जोड़ते हैं, और कालांतर में उसके उचित परिणाम भी उन्हें मिलते हैं आज के समय में यह और भी आवश्यक हो गया है ,बच्चों के लिएशिक्षकों के साथ ही पालको कीभूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है ।
माता-पिता को भी बच्चे की हर गतिविधि से जुड़ना है ,उनके सीखने सिखाने के प्रक्रम को गति देना है ।बालक मै सच्चाई, ईमानदारी, सहयोग, प्रेम ,उदारता, धैर्य, संवेदनशीलता सभी गुणों का विकास करना है। अतः हम सब अपनी नई भूमिका के लिए तैयार हो जाएं।
शिक्षक और पालक भी नित नया ज्ञान सृजन करें, तभी हम हमारे बालकों को नया ज्ञान दे पाएंगे। संभव हो तो हम सभी दिवास्वप्न पुस्तक को पढ़ें उसके विचारों को जाने।
सुधा जैन
Very nice
जवाब देंहटाएं