अधूरी जिंदगी
शनिवार विषय_ आधारित रचना *अधूरी सी जिंदगी*
साधना और वंदना दोनों अच्छी सहेलियां, बचपन साथ में गुजरा साथ में पढ़ाई, दोनों की सर्विस भी साथ में लगी
शिक्षिका के पद पर,
साधना के पिताजी शिक्षक एवं वंदना के पिताजी पंडिताई करते थे ।दोनों सहेलियों का जीवन बहुत प्यार से चल रहा था। साधना दो बहने एक भाई और वंदना तीन बहने एक भाई।
वंदना का नंबर दूसरा था ।वंदना की सर्विस लग गई ,घर एकदम निम्न मध्यमवर्गीय था ,वंदना की सर्विस के कारण घर में थोड़ा उठाव आ गया।
पैसे की आवक शुरू हो गई, सब कुछ ठीक चलने लगा ।वंदना की बड़ी बहन की शादी भी बंदना के सहयोग से हो गई। वंदना के माता-पिता को उसके पैसों से मोह हो गया, और वे उसकी शादी के लिए उदासीन हो गए। समय गुजरता रहा। छोटे भाई की भी शादी हो गई। माता पिता गुजर गए ।वंदना की शादी नहीं हुई। भाभी से भी अनबन होती रही, और वह एक अलग कमरा लेकर रहने लगी ,जबकि साधना के माता-पिता ने उचित समय पर उचित वर देखकर उसका विवाह कर दिया।्
साधना अपने पति, अपने ससुराल में एक संपूर्ण जीवन जीने की कोशिश करने लगी। उसे मातृत्व सुख भी मिला, परिवार की जवाबदारी उठाते उठाते कभी कष्ट भी मिला, फिर भी जीवन की संपूर्णता भी मिली। बच्चे बड़े हो गए उनकी उचित शिक्षा ,दीक्षा, शादी करने के पश्चात अपने पति के साथ वह अपने जीवन का आनंद उठा रही। जबकि वंदना जीवन के इस मोड़ पर नितांत अकेली है, जब दोनों सहेलियां मिलती, सुख दुख की बातें करती, तो वंदना के हृदय का दुख साधना अच्छे से समझ पाती। एक समय था जब वंदना की इच्छा थी कि उसे भी कोई योग्य वर मिल जाए, और वह अपना घर बसा ले ,लेकिन उसके माता-पिता ,भाई और स्वयं उसके भाग्य ने साथ नहीं दिया। और वह इस उम्र में नितांत अकेलापन भोग रही है।
जीवन चल रहा है ,आर्थिक अभाव भी नहीं है, पर कहीं न कहीं उसे अपनी जिंदगी अधूरी सी जिंदगी लगती है।
साधना सोचने लगी कि माता-पिता को समय रहते अपनी बेटियों का विवाह कर देना चाहिए। शादी के बाद संघर्ष भी आएंगे तो भी वे उसे उठाएंगे और जीवन आगे बढ़ाएंगे पर कई माता-पिता ऐसे होते हैं, जो कभी स्वार्थ या कभी उदासीनता, वश अपने बेटे बेटियों की शादी समय पर नहीं कर पाते हैं ।
जब समय गुजर जाता है तब एक अधूरी सी जिंदगी जीने को मजबूर हो जाते हैं ।
अभी लॉकडाउन में जब साधना अपनी मम्मी के निधन पर वहां गई तब वंदना उससे मिलकर फूट-फूट कर रोने लगी, और साधना ने के पास उसके अधूरी जिंदगी के लिए सांत्वना के सिवाय कुछ नहीं था।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें