ईट का जवाब पत्थर से नहीं फूलों से देना है
🌹🌹 ईट का जवाब पत्थर से नहीं फूलों से देना है🌹🌹
बचपन से ही हमने इस बात का पोषण किया है कि ईट का जवाब पत्थर से देना है, यही हमें सिखाया गया है, और इसी सीखे हुए को हम आने वाली पीढ़ी को बताते हैं ,सिखाते हैं कि हमें ईंट का जवाब पत्थर से देना हैl
अपने वातावरण में हमने अपने आप ही इतनी नकारात्मकता बिखेर ली है की जैसे ,जैसे को तैसा, दया ही दुख का कारण है l
इस प्रकार के नकारात्मक सोच से किस प्रकार से हम अच्छे वातावरण का निर्माण कर सकते हैं, जैसे हमारे कर्म होंगे वैसे हमें फल मिलेंगे यह 100% सही है lकर्म का फल निश्चित मिलता है, आज नहीं तो कल मिलता है, हम किसी के बारे में सकारात्मक सोच रखेंगे तो निश्चित ही उसके परिणाम देर से मिले पर मिलेंगे, और अगर हमारे विचार नकारात्मक हैं तो उसके परिणाम भी हमें नकारात्मक मिलेंगेl
मान लीजिए हम किसी के बारे में हमेशा अच्छा ही सोच रहे हैं ,फिर भी नेगेटिव एनर्जी आ रही है, इसका मतलब यह है कि हमने पिछला कभी ना कभी कुछ ना कुछ उस व्यक्ति के साथ नेगेटिव किया है, इसका फल नकारात्मक रूप में हमारे सामने आता है, लेकिन किसी की नेगेटिव एनर्जी का जवाब भी हमें पॉजिटिव रूप से ही देना है, ताकि हमारे कर्म फल अच्छे हो सके ,और एक सकारात्मक निर्माण हो सकेl
इसलिए हमें हमेशा इस बात को याद रखना है कि ईट का जवाब कभी भी पत्थर से नहीं देना है, बल्कि फूलों से देना है, एक बार नहीं, सौ बार नहीं, हजार बार भी ईट का जवाब फूलों से ही देंगेl
निश्चित ही कभी ना कभी हमें भी फूल ही फूल मिलेंगे, इस बात में कोई संदेह नहीं हैl
कभी भी किसी भी प्रकार के नकारात्मकता का जवाब हमें हमेशा ही सकारात्मकता से देना है ,बार-बार हम इस प्रकार का सकारात्मक व्यवहार करेंगे तो हमारा पूरा जीवन पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा ,और हमें भी फूल ही फूल राहों में मिलेंगे, इस बात में कोई संदेह नहीं है, और ईश्वर भी इस बात में हमारा पूरा पूरा साथ देता हैl यह बिल्कुल आजमाया हुआ है, अतः हर घड़ी हर पल हम हमारे वजह से सच में किसी के प्रति अच्छे बने रहें, सच्चे बने रहे, और अच्छी भावनाओं का प्रचार प्रसार करते रहे, सभी खुश रह सकेंगे, ऐसा मेरा मानना हैl
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें