बच्चों को करना है तैयार आने वाले कल के लिए
बच्चों को करना है ,तैयार आने वाले कल के लिए,
यह समय हम सबके लिए कठिन हैं, विशेषकर हमारे बच्चों के लिए क्योंकि बच्चों के लिए प्रतिदिन नई चीजें सीखने का समय होता है।
वह हर समय कुछ न कुछ सीखते रहते हैं। प्रकृति से ,परिवेश से, परिवार से पाठ्यक्रम से, पड़ोसियों से, पार्क से, पाठशाला से, लेकिन अभी इस समय उन्हें सारा काम, सारा सीखना घर से ही करना है, ऐसे समय में माता-पिता की, दादा दादी की, नाना नानी की, और भाई बहनों की जवाबदारी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
इन बच्चों को कैसे सिखाया जाए ताकि वह आने वाले कल के लिए तैयार हो सके,।
यह समय हमें अपने बच्चों के साथ बहुत ही प्यार से, आत्मीयता से, भावनाओं के साथ, सहयोग के साथ, बिताना है।
उन्हें नई नई चीजें सिखाना है, वह भी घर पर रहकर।
बच्चों की हर गतिविधि में हम उसके साथ रहे ,उनके मन को समझें, वह क्या चाह रहे हैं?
देखें।
उनकी ऑनलाइन क्लासेज भी कैसे चल रही है?
इस बात को देखें, उनके साथ बातचीत करके उन्हें सारी ट्रेनिंग देना है।
उनकी निर्णय शक्ति विकसित हो सके, बाहरी दुनिया को समझ सके ,आत्मविश्वास एवं आत्म निर्भर बन सके, इस बात का पूरा ख्याल रखना है।
बच्चों से घर के छोटे-छोटे काम करवाना है।
छोटी-छोटी समस्याओं का हल खुद ही ढूंढने देना है।
उनके साथ छाया बन के रहना भी है ,पर अपनी छाया से अलग करके उन्हें विकसित होने का अवसर भी देना है।
बच्चों को अपनी जमीन को तलाशने देना है
वह छोटे-छोटे निर्णय खुद ले सके, ताकि बड़े होकर अपने निर्णय ले सके, ऐसी मानसिकता तैयार करना है
बच्चों को किताबों से प्रेम करना सिखाना है
पाठ्यक्रम की किताबों के अलावा कहानी की पुस्तकें, चित्रों की पुस्तकें ,बाल साहित्य ,बच्चों के आसपास रखना है ।
माता-पिता को भी उनके सामने अच्छे साहित्य का अध्ययन करके एक उदाहरण प्रस्तुत करना है।
ताकि उनकी पढ़ने की अभिरुचि विकसित हो सके ।
किताबों से दोस्ती कर सके, कहानियों से दोस्ती कर सके।
अपने देश के इतिहास को जान सके ।
तभी हमारे बच्चों के समग्र विकास की कल्पना की जा सकती है।
बच्चों के लिए घर में एक कोना हो ।छोटे बच्चों के लिए घर में एक छोटी सी मटकी हो, जिससे वह पानी भर के पी सके।
एक अलमारी हो जिसमें वह अपने सब सामग्री रख सके। उन्हें उनकी पसंद के कपड़े पहनाए।
उनकी पसंद की खिलौने खेलने दे ,उन्हें क्या करना है? उन्हें समझने दे। उन्हें भोजन का सम्मान करना सिखाना है भोजन झूठा नहीं डालना है।
बड़ों का सम्मान करना सिखाना है
बच्चों के सामने अपशब्दों का प्रयोग नहीं करना है ।
उनकी गलत चीजों पर उनको प्यार से समझाना है।
बच्चों को रट्टू तोता नहीं बनाना है बल्कि उनकी समझ को विकसित करना है। बच्चे तो देवता है उनको खेल खेल में शिक्षा देना है।
ये छोटी-छोटी गतिविधियां है जिनके आधार पर हम बच्चों को समग्र विकास करके उनके पूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण की ओर अग्रसर कर सकते हैं। कोविड-19 सब की जवाबदारी और बढ़ जाती है। आइए हम पालक शिक्षक मिलकर बच्चों को आने वाले कल के लिए तैयार करें। सुधा जैन
शिक्षिका
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें