स्वच्छ वातावरण प्रगतिशील राष्ट्र की पहचान है....

शालीन शनिवार
 आलेख प्रतियोगिता
 विषय::::::: स्वच्छ वातावरण प्रगतिशील राष्ट्र की पहचान है। शनिवार::: 29 अगस्त 2020
 
स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। उसी प्रकार स्वच्छता में प्रगतिशील राष्ट्र की आत्मा बसती है।
 आइए,
 हम  स्वच्छता के बारे में कुछ जाने। स्वच्छता,
 तन की स्वच्छता
 शरीर की साफ-सफाई ,प्रतिदिन स्नान ,बालों की सफाई, नाखून आदि साफ करना तन की स्वच्छता में आते हैं, तो शुरुआत हमें इसी से करना होगी । तन की स्वच्छता के साथ साथ मन की स्वच्छता भी जरूरी है ।हमारे मन में सभी के प्रति सद्विचार ,सहयोग प्रेम, आदर, सम्मान की भावना हो।
 स्वयं की स्वच्छता के बाद आती है ,घर की स्वच्छता
 हम हमारे घर को सदैव साफ सुथरा रखें, घर में जाले ना हो, हमारा आंगन साफ सुथरा हो, हमारे घर की बाग बगीचा अच्छा हो ,हम उसकी नियमित साफ-सफाई करें। हमारे घर के आंगन को बुहारे।
 हम हमारे घर में गीले कचरे और सूखे कचरे को अलग अलग करें और उनके निपटान की पूर्ण व्यवस्था करें।
 नगर पालिका की जो गाड़ी  आती है, उसमें बराबर से कचरा डालें। अपने घर के आस-पास कचरा नहीं डालें। अगर हम हमारे घर को आंगन को और आसपास को साफ रखने का संकल्प कर लेते हैं और उस दिशा में अपनी ओर से कदम बढ़ाते हैं, तो यह राष्ट्र की स्वच्छता की ओर हमारा पहला कदम होगा।
 हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी आदर्श गांव की कल्पना की थी, और उनकी इस कल्पना में स्वच्छता प्रथम स्थान पर थी। वह सदैव एक स्वच्छ भारत की कल्पना करते थे। 
वे कल्पना करते थे ऐसे भारत की जहां पर किसी को मैला ना ढोना पड़े। उस समय तो उन्होंने मुहिम चलाई थी कि हमें अपना मैला स्वयं ढोना है ।
उसी परंपरा को हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने आगे बढ़ाया है, और _स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत_ का मिशन चलाया है। हम भी अपने आप में यह संकल्प करे,कि हम कहीं भी कूड़ा कचरा नहीं करेंगें।
 कचरा सदैव डस्टबिन में डालेंगे।  अब तो सभी जगह  गीले कचरे और सूखे कचरे के डस्टबिन बने हुए हैं। अतः कचरा  वही डालना है।
 स्वच्छता के बनाए गए नियमों का दिल से पालन करेंगे।
 जिस तरह से शारीरिक श्रम का कोई विकल्प नहीं है। शारीरिक श्रम के द्वारा ही हमारा शरीर, हमारा मस्तिष्क स्वस्थ रह सकता है ।
मानसिक श्रम का अपना अलग महत्व है ,लेकिन शारीरिक श्रम का महत्व भी कम नहीं है। हम हमारे घर में भी शारीरिक श्रम करते हुए यहसोचे कि 
"आलंबन क्यों मजदूरों का, पराधीनता क्यों घर में,
 प्रथम करें ,फिर बोले
 बल भर ले अपने कर में "

स्वच्छ वातावरण, साफ-सुथरी सड़कें, हरियाली, एक जैसे लगे हुए पेड़, पर्यावरण संरक्षण करते हुए  हमारे सफाई कर्मी ,यह सब हमारे स्वच्छ भारत की पहचान है। और इस दिशा में लगे हुए सभी लोग वंदनीय और अभिनंदन है।
 इस करोना कॉल में भी स्वच्छता का महत्व पूरी तरह से समाहित है। हमें अपने तन को स्वच्छ रखना है, बार-बार हाथों को धोना है, कहीं बाहर से आकर भी नहाना है, हमारे आंखों को, कानों को, मुंह को, बार-बार छूना नहीं है।
 उसी तरह से राष्ट्र को भी स्वच्छ रख कर हम प्रगतिशील राष्ट्र की गणना में आ सकते हैं ।
विदेशों में भी सफाई की कल्पना बहुत पहले से की जा चुकी है। और वहां पर गंदगी फैलाने वालों के लिए सदैव से जुर्माना है। स्वच्छता एक ऐसी कल्पना है ,जो मात्र एक व्यक्ति से पूर्ण नहीं हो सकती ।
पूरे भारतवर्ष के लोग यह सोचे कि हमें हमारे देश को स्वच्छ रखना है ।
तभी हमें प्रगतिशील राष्ट्र की कल्पना कर पाएंगे‌
 प्रगतिशील राष्ट्र, ऐसा राष्ट्र जहां का हर नागरिक स्वच्छ हो, स्वस्थ हो, संपन्न हो ।
स्वच्छता इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकती है ।
जहां स्वच्छता है ,वहां स्वर्ग है। स्वच्छता है, वही प्रगतिशीलता है। आइए, हम सब संकल्प लें कि हमारे राष्ट्र को प्रगतिशील राष्ट्र बनाने का पूर्ण संकल्प लेंगे। स्वच्छता को हमारे पूरे जीवन में समाहित करेंगे। तन की सफाई, घर की सफाई, आंगन की सफाई, सड़क की सफाई, कार्यालयों की सफाई, स्कूल की सफाई, सभी और हम से जो भी बन पड़े सहयोग देंगे। अपने हाथों में बल भर लेंगे ,और सचमुच में एक प्रगतिशील राष्ट्र बनाने की दिशा में अपनी तरफ से नींव के पत्थर बनेंगे।
 धन्यवाद
 सुधा  जैन

टिप्पणियाँ

  1. मेडम आपने स्वच्छता के बारे में बहुत ही सुन्दर लेख लिखा है बहुत बहुत बधाई धन्यवाद शाइस्ता खान

    जवाब देंहटाएं
  2. स्वच्छता के सन्दर्भ में सुंदर लेख तन स्वच्छ तो मन स्वच्छ और मन स्वच्छ तो सब कुछ स्वस्थ एवं प्रसन्न

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ