चूरमे के लड्डू
मधुर मंगलवार
चूरमे के लड्डू
श्री गणेश जी के भोग के लिए हाथों से बनाए गए चूरमे के लड्डू
गेहूं का आटा 500 ग्राम
शुद्ध घी 150 ग्राम
शक्कर का बुरा 200 ग्राम इलायची केसर काजू बादाम चार चार पीस
सर्वप्रथम गेहूं के आटे मे थोड़ा सा दो नाश्ते की चम्मच शुद्ध घी डालकर, मिलाकर गुनगुने दूध में गूंध लेना है। छोटे छोटे मुठिया तैयार कर लेना है। मुठिया को शुद्ध घी में मध्यम आंच पर तल लेना है ,सुनहरे होने तक तलना है ।थोड़े ठंडे होने पर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़े करके मिक्सर में पीसना है ।आटे तार की चालनी से एक जैसा छानना है। उसके बाद ड्राई फ्रूट वगैरह डालना है, और शक्कर का बुरा डालकर थोड़ा घी डाल कर बंधने जैसे हो जाएं तब बांधना है। घर पर बनने वाले स्वादिष्ट मनमोहक और गणेश जी को भोग लगाने के लिए चूरमे के लड्डू तैयार हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें