मन की सरहदें

विषय आधारित रचना

 मन की सरहदें

 मां की ममता का पार नहीं है ,नहीं मानती मन की सरहदें,

 पिता के दुलार का छोर नहीं है, नहीं मानती मन की सरहदें,

 प्रियतम के मिलने का इंतजार करती है प्रियतमा ,नहीं मानती मन की सरहदें,

 प्रकृति की सुंदरता असीम है,   नहीं मानती मन की   सरहदें,

 देश प्रेम भी  इतना है  ,नहीं मानती मन की सरहदें ,

 वसुदेव कुटुंबकम की भावना में,   नहीं मानती मन की सरहदें,

 आगे बढ़ते रहें जीवन में, नहीं मानती मन की  सरहदें ,

सोचती हूं , होती ही नहीं है , मन की   सरहदें,

 मन तो बस उड़ना चाहता है, अनंत असीम ,

मन तो लुटाना चाहता है,  अनंत प्यार,

 मन तो चाहता है खुली बयार ,
,
कैसे बांधे मन को सरहदों में, 

मन का नहीं है कोई  पार,

 मन का नहीं है कोई पार।

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ