असली उड़ान अभी बाकी है

अनुपम हिंदी साहित्य में 
 _#चित्र आधारित  आयोजन_ के लिए  मेरा  लेख
 🌹🌹🌹🌹मैं करती हूं अपने आप से प्यार🌹🌹🌹 *दर्पण में देखकर करती हूं* *इज़हार* 🌹🌹🌹
 सर्वप्रथम अनुपमा जी सोलंकी को# चित्र आधारित आयोजन रचनात्मक कार्य की सोच रखने पर हार्दिक हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद। आप इस बात के लिए बहुत धन्यवाद की पात्र हैं, इस प्रकार की सोच , छोटे-छोटे सकारात्मक कार्यों से ही हमारी स्वयं के प्रति, समाज के प्रति, राष्ट्र के प्रति ,सम्मान की भावना बढ़ती है।
 मैं श्रीमती सुधा जैन शासकीय भोज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हूं ।एक शिक्षिका के रूप में सेवा करते हुए मुझे 37 वर्ष पूर्ण हो गए हैं। मुझे इस बात पर गर्व है कि मैं अपने शिक्षा के माध्यम से कई बालिकाओं से जुड़ी हुई हूं। उन्हें पाठ्यक्रम की शिक्षा के साथ ही स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक करती हूं ।बालिकाओं को मासिक चक्र के बारे में भी बताती हूं, समझाती हूं। मैंने अपनी अलमारी में ही सेनेटरी पैड रखे हैं, ताकि बालिकाओं को जब भी लगता है मेरे पास आकर निसंकोच मुझसे ले लेती हैं। बालिकाओं को नैतिक शिक्षा, किशोरावस्था में होने वाले परिवर्तनों के बारे में आत्मीयता पूर्वक समझाती हूं, और मेरी कोशिश यही रहती है कि अपने शिक्षण के माध्यम से बालिकाओं के जीवन में सफलता सार्थकता और स्वच्छता ला सकूं।
 मैं अपने आप से भी प्यार करती हूं ।आत्ममुग्धता अर्थात अपने आप पर मुग्ध  होना ,स्वयं के स्वास्थ्य के प्रति सजग होना, सौंदर्य के प्रति सजग होना, अपनी वेशभूषा के प्रति सजग रहकर , स्वयं की ,परिवार की ,समाज की,  राष्ट्र की भलाई कर सकते हैं। *स्वयं का सुधार ही  सबसे बड़ी सेवा है*।
  जब हम खुश रहेंगे तभी एक स्वस्थ वातावरण में सभी को खुश रख पाएंगे। मेरा इस बात पर यकीन है कि जो भी काम हमें मिला है, चाहे बेटी के रूप में, मां के रूप में, पत्नी के रूप में, बहन के रूप में, बहू के रूप में, शिक्षिका के रूप में, उसे 100% ईमानदारी से पूरा करु।
 सदैव इस बात की कोशिश रहती है कि जो भी करूं* थोड़ा ज्यादा** ताकि परिणाम और बेहतर मिल सके।
 इसके साथ ही मेरा एक मिशन यह भी है कि जो भी हमारी गृह सहायिकाए हैं, उनके प्रति भी सम्मान ,प्यार , आदर की भावना रखना, उन्हें उचित पारिश्रमिक देना, उनकी खुशी के लिए भी कुछ करना, क्योंकि उनसे ही हमारी जिंदगी आसान बनती है। हमारे संपर्क में जो भी  गृह सहायिकाए हैं, उनकी जिंदगी में थोड़ा सा बदलाव ला पाएं, तभी हमारी सार्थकता है। हमारे यहां पर आदरणीय कमल बाई जो पिछले 40 वर्षों से हमारे यहां पर काम कर रही हैं ,तभी से उन्होंने हमारे घर में सभी बच्चों को प्यार, अपनापन, सेवा, सहयोग देकर हमारे साथ सबका ख्याल रखते हुए समर्पण की अद्भुत मिसाल कायम की है।
 मुझे गर्व होता है इस बात पर कि समर्पण से क्या संभव नहीं है। उनकी वृद्धावस्था में आज भी वे हमारे साथ हैं।
 साथ ही शारदा भाभी भी हमारी  सहायिका है, और सारे काम बहुत अच्छे से करती हैं, और मेरी जिंदगी को आसान बना दिया है। आपके मिशन के माध्यम से मैं उनको सेनेटरी नैपकिन देखकर उनका सम्मान करती हूं। आपको विश्वास दिलाती हूं कि सदैव इस प्रकार के छोटे-छोटे रचनात्मक कार्यों के माध्यम से किसी की जिंदगी में बदलाव लाते रहेंगे। *जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, मेरे इरादों का इम्तिहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमीन हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है **
श्रीमती सुधा जैन  त्रिमूर्ति नगर धार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ