सारे जीवन का एक ही सार ,आभार ,आभार आभार

सारे जीवन का एक ही सार                       आभार आभार आभार
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
 आभार ,कृतज्ञता, ग्रेटीट्यूड शुकराना, अगर हमें जिंदगी में जो भी चीजें प्राप्त हुई है उसके लिए हम ईश्वर का, माता पिता का, गुरु का, अपने मालिक का शुकराना अदा करते हैं तो वे चीजें हमारे पास सदैव सदैव रहती है, और बढ़ती ही रहती है। इसके विपरीत अगर हमारे पास आभार, शुकराना नहीं है तो जो हमारे पास है वह भी चला जाता है।
 छोटी सी कहानी इस विषय में,
 एक पहुंचे हुए फकीर थे उनके बारे में कहा जाता था कि वह रोज उनकी मुलाकात रब से होती है। एक बार एक भरा पूरा संपन्न, स्वस्थ व्यक्ति, फकीर के पास आए और फकीर कहा कि तुम भगवान से रोज मिलते हो, तुम रब से रोज मिलते हो, अब मिलो तो कहना की हे प्रभु
 मैं तुम्हारा बहुत शुक्रगुजार हूं। तुमने मुझे बहुत कुछ दिया। तन, मन, धन, सब कुछ दिया।
 मैं उसके लिए बहुत ही आभारी हूं, और अब मुझे कुछ नहीं चाहिए, मेरा यह संदेश पहुंचा देना ।
वहीं पर एक भिखारी भी खड़ा था। उसने कहा जब तुम रब के पास जा रहे हो, तो मेरा भी संदेश पहुंचा देना कि, हे प्रभु तुमने मुझे कुछ भी नहीं दिया। ना पेट भरने को अन्न दिया, ना तन ढकने को कपड़ा दिया। मुझे यह जीवन दिया है तो कुछ तो देते।
 वह पहुंचे हुए फकीर जब भगवान के पास गए तो उन्होंने उस स्वस्थ और सुखी व्यक्ति की बात  कहीं। तब भगवान ने कहा कि उस व्यक्ति से बोलना कि वह मेरा आभार, कृतज्ञता, शुकराना करना बंद कर दे, तब मैं उसे कुछ नहीं दूंगा।
 फिर फकीर ने भिखारी की बात बोली, तब भगवान ने कहा कि उस भिखारी से कहना कि उसे जो भी मिला है, वह उसका आभार व्यक्त शुरू कर दे। फकीर वापिस आकर उस सुखी संपन्न व्यक्ति से बोले, कि भगवान ने कहा है कि तुम आभार, व्यक्त करना बंद कर दो तब उस व्यक्ति ने हाथ जोड़कर कहा कि, मैं तो ऐसा कर ही नहीं सकता। जिस ईश्वर ने मुझे सब कुछ दिया है ,उसके प्रति में कृतज्ञता ज्ञापित ना करूं, यह संभव नहीं है। तब फकीर ने कहा कि फिर तो ईश्वर तुम्हें और ज्यादा देते रहेंगे।  
फिर भिखारी से कहा कि तुम ईश्वर के प्रति कृतज्ञता ,आभार, शुकराना ,ज्ञापित करो तब भिखारी बोला कि," मुझे भगवान ने दिया ही क्या है, जो मैं उनका आभार व्यक्त करूं" कुछ भी तो नहीं दिया मुझे, ऐसा उनका बोलना था कि उसके शरीर  पर जो पतला कपड़ा था वह भी उड़ गया। तो ऐसी है कृतज्ञता, आभार ,शुकराना की महिमा।
 ईश्वर के दिए हुए इस अनमोल शरीर ,मस्तिष्क, और स्वास्थ्य संपन्नता, बुद्धि ,सभी का आभार व्यक्त करें ।
ईश्वर, माता, पिता, गुरु, और हमारे बड़े जिसे हमारा जीवन चलता है। उन सब का आभार व्यक्त करते रहेंगे तो जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

  1. बहुत बढ़िया कहानी है मेडम हमे अपने रब का शुक्रिया अदा करते रहना चाहिए मेरा ऐसा मानना है की हम जितना शुक्रिया अदा करेंगे उसससे कही दुगना पाएंगे शाइस्ता खान

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. बहुत-बहुत धन्यवाद प्यारी प्रतिक्रिया इसी प्रकार पढ़ती रहो

      हटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ