विद्रोह कविता

हमारे अल्फाज आपके जज्बात समूह की ओर से "विद्रोह  "शीर्षक पर कविता
 प्रतियोगिता से इतर 

 शीर्षक" विद्रोह"
 विधा ::::कविता

 प्रगति शीलता के बावजूद लड़का लड़की के लिंग भेद पर मेरा मन करता विद्रोह है,

 लोकतंत्र में अमीर और गरीब की खाई पर मेरा मन करता विद्रोह है,

 परंपराओं के नाम पर कई गलत चीजों को ढोने पर मेरा मन करता विद्रोह है,

 हर किसी की बुराई ,निंदा में रस लेने पर मेरा मन करता विद्रोह है

 किसी की शारीरिक कमी पर  हंसने पर मेरा मन करता विद्रोह है,

" जल ही जीवन है" यह जानकर भी जल की बर्बादी पर मेरा मन करता विद्रोह है,

 "अन्न का एक-एक दाना है कीमती" फिर भी झूठा डालने पर मेरा मन करता है विद्रोह,

 महंगी शादियां करती है ,हमें बर्बाद फिर भी करते हैं, इस बात का मेरे मन में विद्रोह है ,

"दहेज प्रथा एक अभिशाप है" फिर भी दहेज के लेनदेन को जीवन में लाने का मेरे मन में विद्रोह है,

 "मृत्यु भोज है गलत परंपरा" फिर भी हम सब निभाते इस बात का मेरे मन में विद्रोह है,

 "विलासिता पूर्ण जीवन है' हम सबके लिए जहर" फिर भी ऐसा जीवन बिताने  पर मेरे मन में विद्रोह है,

 "शिक्षा का सबको है समान अधिकार "फिर भी बाल श्रम पर मेरा मन करता है विद्रोह,

जारी है, नारी पर शारीरिक व मानसिक हिंसा, इस बात का मेरा मन करता विद्रोह है,

 अंधेरी रात हो, या दिन का उजाला,  लड़की हो या स्त्री बलात्कार से सुरक्षित नहीं इस बात पर मेरा मन करता है विद्रोह,

 युवा पीढ़ी शिक्षित होने पर भी झेल रही बेरोजगारी का दंश, इस बात का मेरे मन में विद्रोह है,

 प्रेम, अपनापन ,सहयोग, संवेदना जीवन की संजीवनी  नहीं है ,मेरे मन में विद्रोह है,

 तनाव, नफरत, हिंसा सांप्रदायिकता की जड़े  मौजूद है, मेरे मन में विद्रोह है ।

रचना मौलिक एवं स्वरचित

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ