घरेलू हिंसा

महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर कविता

 आज अकेले बैठकर फिर  वह रोई है,

 जागती रही रात भर पल भर ना सोई है,

 उसकी आंखों का काजल बिखर गया है,

 उसके गालों पर      थप्पड़ उड़ गया है,

 हर पल खुश रहने वाली डरी डरी से रहने लगी है

 खुलकर हंसने वाली मुस्कुराने को तरसने लगी है 

शादी के कितने सपने मन में संजोकर चली थी 

सोचती है, इससे तो मैं कुंवारी भली थी,

 घरेलू हिंसा की दौड़ चाहे अमीर हो या गरीब ,शारीरिक प्रताड़ना या मानसिक प्रताड़ना,

 हर पल नारी सहती है, पर यह ठीक नहीं है

 सहन करने की कोई बात नहीं है, ना सहना है, कुछ कहना है,

 हमें क्योंकि जीवन किसी की दी हुई सौगात नहीं है
 ,
यह तो ईश्वर की दी हुई सौगात है ,एक पढ़ी-लिखी लड़की को भी मानसिक प्रताड़ना सहन करना होती है,

 पर सर उठा कर जीना जिंदगी यही कहती है ........

 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ