संविधान दिवस 26 नवंबर

प्रिय बहनों 
गणतंत्र भारत में 26 नवंबर का दिन संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन 26 नवंबर 1949 कोहमारा संविधान तैयार हुआ था।
 संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर  के 125 में जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 से संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
 26 नवंबर का दिन संविधान के महत्व का प्रचार करने और डॉक्टर अंबेडकर के विचार और अवधारणाओं का प्रचार करने के लिए चुना गया। इस दिन संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर सर हरिसिंह गौर का जन्म दिवस भी आता है।
 विद्यालयों में ,संविधान से संबंधित गतिविधियां, समानता के लिए दौड़ ,का आयोजन होता है। भारत के महान संविधान को 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में 26 नवंबर 1950 को पूरा करके राष्ट्र को समर्पित किया गया, और गणतंत्र भारत में 26 जनवरी 1950 से संविधान को अमल में लाया गया। हमारा संविधान हमारा गर्व है। यह विश्व का सबसे लंबा और लिखित संविधान है। हमारे देश के लिए यह बहुत गरिमामय दिन है। कोरोना संकट के कारण हम इसे बड़े पैमाने पर तो नहीं मना सकते, लेकिन हमारे हृदयके भाव के द्वारा हम संविधान निर्माताओं के प्रति आस्था और श्रद्धा रख सकते हैं, और उनके प्रति नतमस्तक होते हो सकते हैं। 
सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ