लघु कथा निडर
लघु कथा
शीर्षक :::निडर
रश्मि का जन्म कोलकाता के संपन्न परिवार में हुआ। जिंदगी बहुत आराम से चल रही थी। लेकिन शादी के बाद सब कुछ बदल गया।
रश्मि के पति और सास दोनों का रवैया बहुत खराब था। रश्मि ने नौकरी छोड़ दी। पति और सास लगातार दहेज की मांग करते थे ,मांग पूरी नहीं होती तो मारपीट शुरू कर दी।
शादी के 1 साल बाद बेटी का जन्म हुआ। प्रेग्नेंसी के समय पति ने सीढ़ियों से धक्का दे दिया ,रश्मि बड़ी मुश्किल से अपनी बेटी और अपनी जान बचा पाई ।
जब बिटिया 3 साल की थी तो पति और सास की मार से तंग आकर पेरेंट्स के पास आई, लेकिन पिता और भाई ने किसी भी तरह की मदद देने से इंकार कर दिया। मां चाह कर भी मदद नहीं कर पाई ।
रश्मि को वापस पति के पास जाना पड़ा। वह फिर गर्भवती हो गई दूसरी बार बेटा हुआ ,लेकिन पति और सास के अत्याचारों में कोई कमी नहीं आई । सदैव पैसों को लेकर मारपीट करते रहते.. ।
बेटा इस प्रकार के व्यवहार को देखकर गुमसुम रहने लगा, और बोलना भूल गया ,तब रश्मि को लगा कि अब उसे जिंदगी में निडर होकर शादी से निकलना होगा।
10 साल तक अत्याचार सहने के बाद रश्मि ने पति और उनका घर छोड़ दिया ,और दिल्ली आ गई। माता पिता ने दिल्ली वाले फ्लैट में रहने दिया। रश्मि ने धीरे-धीरे विज्ञापन की दुनिया में फ्री लांसर के रूप में लिखना शुरू किया और दिल्ली पुलिस की क्राईम 'अगेंस्ट विमेन सेल' से जुड़ी और घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं की फ्री में काउंसलिंग करने लगी। किताब लेखन की और जुड़ी और हजारों महिलाओं की घरेलू हिंसा के विषय में काउंसलिंग कर चुकी है। स्कूल कालेजों में जेंडर सेंसटिविटी पर लेक्चर के लिए बुलाया जाता है। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाओं को मुफ्त कानूनी सलाह और 5000 से कम कमाने वाली महिलाओं को आर्थिक मदद देती है।
रश्मि आनंद की कहानी काल्पनिक कहानी नहीं है, बल्कि सच्ची कहानी है ।जिस वक्त उनके साथ घरेलू हिंसा होती थी तो वह ईश्वर से पूछती थी कि यह सब मेरे साथ ही क्यों?
लेकिन आज उन्हें अपने क्यों? का जवाब मिल गया। आज वह लेखिका और समाज सेवा के रूप में इतने लोगों के काम कर रही है और मदद कर रही है कि शायद ईश्वर ने उन्हें उस प्रताड़ना से गुजारा और अपने डर से निडर होकर, अपने दुख से निकलकर अपने और दूसरों के लिए खुशियों के लम्हे तलाश रही है, और अपने जीने के मकसद को कामयाब कर रही है ।
नारी अन्नपूर्णा का रूप है, तो जरूरत पड़ने पर दुर्गा और काली का रूप भी धारण कर सकती है। अपने घर परिवार को बचाने के लिए कई महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार होती है, लेकिन एक बार अगर इस बंधन से निकल जाए तो दूसरों के लिए मिसाल बन जाती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें