आखिरी पत्ता

आखिरी पत्ता 
मेरी यह कहानी प्रसिद्ध कहानीकार 'ओ हेनरी 'की कहानी' द लास्ट लीफ' का संक्षिप्तीकरण है ।
मुझे आशा है कोरोना के संक्रमण के दौर में यह कहानी हम सबके जीवन में नई ऊर्जा का संचार करेंगी।
 वाशिंगटन शहर में सू और जॉन्सी दो युवा कलाकार एक छोटे से घर में रहती थी ।
यह घर एक पुराने मकान की तीसरी मंजिल पर था ।उस समय निमोनिया महामारी फैल गई। और जॉन सी काफी बीमार पड़ गई। वह बिस्तर पर बिना हिले डुले पड़ी रहती थी। वह खिड़की से बाहर एकटक देखती रहती थी। उसकी सहेली  सू काफी चिंतित हो गई ,वह डॉक्टर को बुला कर लाई ,लेकिन उसकी स्थिति में कोई अंतर नहीं पड़ रहा, एक दिन डॉ सू एक तरफ ले गए और उससे पूछा "क्या जॉन सी को किसी बात की चिंता है'" सू ने जवाब दिया नहीं" पर आप ऐसा क्यों पूछ रहे हैं"? डॉक्टर से बोले" ऐसा लगता है जान सी  ने निश्चय कर लिया है कि वह ठीक नहीं हो सकेगी, अगर वह जिंदा नहीं रहना चाहती तो दवाइयां उसकी कोई मदद नहीं कर सकेगी। जब हमारे स्वयं के मन में जीने की इच्छा नहीं रहेगी, और हम मौत का स्वागत करने को तैयार रहेंगे तो उनका इलाज धनवंतरी भी नहीं कर सकते। जब तक जान सी अपने मन पर कोई बोझ रखेगी तब तक उसका स्वस्थ रहना मुश्किल है "।
कहा भी गया है, "जब कोई मरीज अपनी अर्थी के साथ चलने वालों की संख्या गिनने लग जाता है ,तब दवाइयों की शक्ति आधी रह जाती है"
। सू हर संभव कोशिश करती की जॉन सी अपने चारों ओर की घटनाओं में कोई रुचि ले ,,कपड़ों और फैशन के बारे में बात करें ,पर जॉन सी बिल्कुल निराश हो गई थी ।जॉन सी ने बिस्तर पर चुपचाप पड़े रहना जारी रखा। सू अपना चित्रकारी का बोर्ड  जॉन सी के कमरे में ले आई और पेंटिंग बनाने लगी। किसी भी प्रकार से वह  जॉन सी का मनोरंजन करती, पर जानसी  को गहरे अवसाद ने घेर लिया।
 जिंदगी के दो पहलू होते हैं, एक सकारात्मक और दूसरा नकारात्मक, यह हम पर निर्भर करता है कि हम इसे किस प्रकार ले ।
आजकल के युवाओं में आम हैं अवसाद से ग्रसित होना, क्योंकि हर जगह प्रतिस्पर्धा है, जबकि कुछ युवा जो सकारात्मक सोच रखते हैं, वह परेशानियों का सामना करते हैं ,हिम्मत नहीं हारते और आगे बढ़ते जाते हैं।
 एक बार सू ने देखा कि जॉन सी कुछ बुद बुदा रही है, वह तुरंत उस के बिस्तर तक आई और सुना, जान सी उल्टी गिनती कर रही है। वह खिड़की के बाहर देख रही थी, और कह रही थी बारह, ग्यारह ,दस नौ  आठ सात
, सू उत्सुकता से खिड़की से बाहर देखा एक पुराने सदाबहार की बेल, ईंट की दीवार जो की खिड़की के विपरीत थी पर आधी ऊंचाई तक चढ़ी थी, तेज हवा चलने के कारण बेल से पत्तियां गिर रही थी, सू ने पूछा" जानसी क्या गिन रही हो? " जान सी  बुद बुदाई ,जिस तरह से यह पेड़ की पत्तियां तेजी से गिर रही है, उसी तरह से जब आखरी पती गिर जाएगी, तब मैं भी गिर जाऊंगी।
 सू बोली" यह पतझड़ का मौसम है पत्तियां तो गिरेगी"  
 लेकिन जॉन सी ने मन में समझ लिया कि जब आखरी पत्ती गिरेगी तब मैं मर जाऊंगी।
 बेचारी सू क्या करती लेकिन जानसी के मन में जीने की चाह नहीं थी, ना  सूप पीना  ना कुछ खाती ,उसे लगता जब यह आखरी   पत्ती गिरेगी तब मैं भी हमेशा के लिए सो जाऊंगी। सू ने उसे प्यार से सहलाया ,और कहा कि तुम मरने वाली नहीं हो।
 मैं खिड़की पर पर्दा नहीं डाल सकती मुझे रोशनी की जरूरत है ,मैं पेंटिंग को पूरा करना चाहती हूं ,और तुम्हारे लिए पैसे कमाना चाहती हूं ,मुझसे वादा करो खिड़की की तरफ नहीं देखोगी।। सू  अपनी पेंटिंग को पूरा करने लगी।
 bare men नाम के60  वर्षीय पेंटर थे, उनका सपना था कि वह एक सर्वोत्तम कलाकृति बनाएं ,पर उनका वह सपना पूरा नहीं हो रहा था। सू ने अपनी प्यारी सहेली जान सी की सारी बातें बेयर मेन को बताई। बेअरमैन ने  जान सी को देखा, उसमें जीने की कोई चाहत नहीं थी, और उस सदाबहार बेल को भी देखा, उसमें सिर्फ एक पत्ती बची थी ।उस रात बहुत तेज तूफान आया, हवाएं चली और फिर भी वह पत्ती नहीं गिरी। सुबह जब जान सी ने उस पेड़ को देखा तो वह उस पत्ती को देखकर बहुत खुश हो गई, और उसे लगा कि एक छोटी सी पत्ती तूफान से संघर्ष करके बच सकती है, तो वह भी अपने जिजीविषा से अपने जीवन को बचा सकती है। उसने तुरंत अपनी सहेली को कहा "मेरे लिए जूस लाओ , और मेरे पेंटिंग का सभी सामान भी ले आओ, और वह तुरंत चित्रकारी करने लगी। उसने जीने की इच्छा उत्पन्न हो गई ।उसने सू को कहा कि" मैं बहुत बुरी लड़की हूं ,तुमने इतने प्यार से मेरी देखभाल की ,और मैंने बिल्कुल भी तुम्हारा साथ नहीं दिया, मैं बहुत दुखी और अवसाद में थी ,आखरी पत्ती ने मुझे दिखा दिया कि मैं कितनी क्रूर हो गई थी, मुझे महसूस हो गया है कि मरने की चाहत रखना कितना बड़ा पाप है"
 सु ने जॉन सी को गले लगा लिया। जॉन सी ने अपने बाल बनाएं, और अच्छे से मुस्कुराई दोपहर में डॉक्टर आए, मरीज को देखते ही बोले कि" अब जॉन सी में जीने की इच्छा है ,अब मैं निश्चिंत हूं कि वह जल्दी ही ठीक होगी। अब मैं नीचे जाता हूं और बेयर मैन को देखता हूं, उसे भी निमोनिया हो गया है ,और बचने की कोई उम्मीद नहीं है।
 अगली सुबह सू  जॉन सी को बताने लगी कि" मुझे तुम्हें कुछ बताना है ,आज सुबह बेयर मैन निमोनिया से मर गए ,क्योंकि उन्होंने तेज तूफान में भी एक सीढी और एक लालटेन की सहायता से सदाबहार बेल पर वह पत्ती बनाई जिसने तुम्हें  जीना सिखाया, खिड़की के बाहर देखो, सदाबहार की पत्ती को देखो, क्या तुम्हें कभी आश्चर्य नहीं होता कि जब हवा चलती है तो पत्ती क्यों नहीं हिलती" यह बेयर मैन की सर्वोत्तम कृति है। और यही उनका आखरी सपना था। इस तरह से एक कलाकार ने अपना जीवन देकर एक कलाकार का जीवन बचाया।
 कला ऐसे ही होती है, यह कहानी बहुत ही सुंदर है ,और हमारे हृदय में जीने की जिजीविषा पैदा करती है।
 जब हमारी इच्छा शक्ति दृढ़ होती है तब हम बड़े से बड़े तूफान का सामना कर सकते हैं। आज  जो कोरोना संकट हम सबके सामने विकराल रूप लिए खड़ा है ,ऐसे समय में भी हम हमारी दृढ़ इच्छाशक्ति के द्वारा इस बीमारी को हरा सकते हैं। यह बीमारी कभी किसी को नहीं मार सकती, जब हम मन से जीना छोड़ देते हैं, तब हम मर जाते हैं।  हम सबको दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादों के साथ इस कोरोना के संकट से बचना है। सर्दी बुखार इन सब का तुरंत इलाज करना है ।अपने मन को मजबूत करना है ,क्योंकि कोरोना तन से बड़ी मन की बीमारी है, जब हम सोच लेंगे कि हम स्वस्थ हैं तो स्वस्थ हो जाएंगे। और हम अपने आप को बीमार मांग लेंगे ,तो बीमारी हमारा पीछा कर लेगी।
 कोरोना से जितने लोग नहीं मरे इतने लोग कोरोना के डर से मर गए। किसी को कार्डियक अटैक आ गया, और कोई गहरे अवसाद में चला गया ।
मेरे प्रिय पाठक गण  इस कहानी ने मेरे दिल को छुआ ।आशा है मेरी लिखी यह कहानी  आपके दिल को भी छू लेगी, और अब आप अपने इरादों को मजबूत करके इसको रोना संकट का सामना करेंगे। हमारे परिचितों परिवारजनों,, रिश्तेदारों सभी का मनोबल बढ़ाएंगे, और हार नहीं मानेंगे ,कोरोना को भगा देंगे।
 सुधा जैन

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ