जीवनक्या है

जीवन क्या है????

 जीवन है सिर्फ़ 'लेना 'और 'देना'
 उस क्षण जब हम किसी से कुछ ले रहे हैं सीख रहे हैं 'लेना'
 किसी को जब कुछ दे रहे हैं सीख रहे हैं' देना'
 इस लेने और देने में कुछ खास नहीं है, 
 किस तरह कर रहे हैं हम 'लेना' किस तरह से कर रहे है    'देना'
'लेना' किस तरह
 'देना' किस तरह है 
इसे सीखने का नाम ही है "जीवन "और इसके लिए हम लिए जाते हैं जन्म पर जन्म ,
जीवन में सीखें दूसरों के जीवन में फूल खिलाना,,
 सीखे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय करके सिकंदर बन जाना,
 सीखे जीवन के पर्व को उत्साह व उत्सव से मनाना,
 सीखे जीवन नर्तन में संगीत सकारात्मकता व मिलन सरिता बन बह जाना.....
 सुधा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ