सपने..................

हमारे अल्फाज आपके जज्बात समूह द्वारा कविता प्रतियोगिता
 शीर्षक ......
सपने..........

 जिंदगी जीने का उद्देश्य पूरा करूं ,
यही है मेरा सपना ,
बंद आंखों से देखे हैं जो सपने मैंने,
 खुली आंखों से किए हैं, 
पूरा करने के प्रयत्न मैंने,
 मंजिल की तरफ बढ़ने को जारी है ,
यत्न मेरे ,
अनजाने से सफर पर कुछ सपने लेकर निकले हैं,
 सपनों की कीमत हमने है ,जानी,
 सपना पूरा करने की हमने है ठानी,
 सबको मिले दो वक्त की रोटी,
 मिटे देश से भ्रष्टाचार ,
शिक्षित हो मेरा पूरा देश,
 बड़े एकता और प्यार
 मानस के चिंतन व सोच की परिभाषा में,
 अमृत कलश की तलाश में
 सुधा का मन प्यासा है,
 किसी के जीवन में ला सकूं सार्थक बदलाव,
 यह मेरे अंतर्मन की अभिलाषा है,
 मन के सपने सजा सजा कर देख रही हूं सपना,
 सबके चेहरे पर मुस्कान हो सब कहे मुझे अपना ....

सुधा जैन

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ