कविता...................

कविता 
कविता हृदय का प्रस्फुटन है, 
जैसे सरिता करती धरती का श्रृंगार,
 वैसे कविता करती भाषा का श्रृंगार,
 भावनाओं की प्रसव से जब गुजरता है मन ,
तब हृदय से होता है, कविता का प्रस्फुटन, 
कविता करती है आनंद प्राप्ति, अर्थ प्राप्ति ,
कविता करती है ,लोक कल्याण, यश प्राप्ति,
 कविता अंकुरण है, पहाड़ों से फूटता हुआ झरना है,
 प्रातः कालीन पुष्पों की महक है मकरंद है मलयाचल की सुगंध है ,
कविता हृदय का आंदोलन ,मंथन व नवगीत है ,
कविता हृदय का विषय संवेदना का नवनीत है।
 सुधा

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोरोना चालीसा

जब तक जीना है तब तक सीखना है....

हाथ