मरते हुए इंसान के पांच पछतावे
एक मरते हुए इंसान के पांच पछतावे
कहा गया है कि मरता हुआ इंसान कभी झूठ नहीं बोलता ,क्योंकि उसके पास खोने के लिए कुछ नहीं होता। वह जिंदगी की नश्वरता को अच्छे से समझ जाता है। हम पूरा जीवन खुद को बेहतर इंसान साबित करने में गुजार देते हैं, लेकिन जब अंतिम समय आता है ,तब कुछ भी मायने नहीं रखता, सिर्फ यही मायने रखता है कि हम कैसा जीवन जिए ?और हमने क्या सही किया ?और क्या गलत किया? क्या करना था? और क्या नहीं करना था?
जब मृत्यु नजदीक हो तो इंसान सभी अच्छे बुरे पलों को याद करता है।
इंसान के अंतिम दिनों में पछतावे पर ब्रोनी बेयर की किताब ने जो कि बेस्ट सेलिंग किताब है ,उसमें टॉप 5 पछतावे लिखे हैं। वे ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 52 वर्षीय महिला थी ।उन्हें कोई ढंग का काम नहीं मिला फिर उन्होंने एक हॉस्पिटलकी केयर यूनिट में काम करना शुरू किया। इस यूनिट में टर्मिनल ,अंतिम स्टेज वाले मरीजों को रखा जाता है ,और मृत्यु से जूझ रहे लाइलाज बीमारी व दर्द से पीड़ित मरीजों की मेडिकल थेरेपी की जाती है। और आध्यात्मिकता और आस्था के माध्यम से वे शांतिपूर्ण मृत्यु की ओर बढ़ते हैं। मरीजों के अंतिम समय की काउंसलिंग करते हुए पाया कि उन लोगों में कोई ना कोई रिग्रेट जरूर था। बहुत मरीजों के रिग्रेट सामान्य भी थे।
यह सत्य है कि मरता हुआ व्यक्ति हमेशा सच बोलता है ,और उसकी एक एक बात प्रभु की वाणी जैसी होती है । ब्रोनी द्वारा लिखित 5 सबसे बड़े पछतावे संक्षेप में इस प्रकार हैं ।
1:::::काश मैं दूसरों के अनुसार ना जीकर अपने अनुसार जिंदगी जीने की हिम्मत जुटा पाता ::::
सभी की यह सामान्य पछतावा था कि मैं अपना जीवन अपने हिसाब से नहीं जी पाया ।अच्छा स्वास्थ्य ही आजादी से जीने की राह देता है, लेकिन हम हमारी जिंदगी को दूसरों के अनुसार जीने पर कभी-कभी खो देते हैं।
2***काश मैंने इतनी कड़ी मेहनत ना की होती::::::::::
जितने भी पुरुष मरीज थे उन सभी को रिग्रेट था कि वह अपने रिश्तो को इतना समय नहीं दे पाए और अधिकतर जीवन काम ही करते रहे उन्हें लगता रहा कि वे मेहनत को थोड़ी कम करते पर अपने पारिवारिक रिश्तो के लिए ज्यादा समय निकालते तो अच्छा होता ।
3:काश मैं अपनी भावनाओं का इजहार करने की हिम्मत जुटा पाता:::::::::
बहुत सारे लोगों ने अपने की भावनाओं को इसीलिए गला घोट दिया जिससे कि शांति बनी रहे, परिणाम स्वरूप उनको अपनी योग्यता के अनुसार जीवन नहीं जी पाए ,इस बात की कड़वाहट और असंतोष के कारण उनको कई प्रकार की बीमारियां हो गई।
4काश मैं अपने बचपन के दोस्तों के संपर्क में रहा होता ;::::::::::::::::::
वेयर ने लिखा कि सभी लोगों ने महसूस किया कि मृत्यु के नजदीक पहुंचने पर सभी को लगता था कि उन्होंने अपनी गोल्डन फ्रेंडशिप को इतना समय नहीं दिया, काश हम अपने दोस्तों के साथ और अच्छे से ज्यादा समय बिताता ,सभी दोस्तों को याद कर रहे थे।
5::::काश मैं अपनी इच्छा अनुसार अपने आप को खुश रख पाता।:::::::::::
खुशी भी एक चॉइस है, यानी हम अपनी मर्जी से जब चाहे खुश हो सकते हैं ,और बाहर की चीज इसमें कोई भी अड़चन पैदा नहीं कर सकते, बशर्ते हम अपनी गुलामी वाली मानसिकता से बाहर निकले,
हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि खुश कैसे और कब रहू?
" हैप्पीनेस इज ऑलवेज" "हैप्पीनेस इज नाउ".......
जीवन को एक अलग नजरिए से देखें तो हम पाएंगे कि हम जीवन का असली आनंद का अनुभव कर रहे हैं ।
आइए ,
हम भी हमारे जीवन को एक नजर देख ले ।बीता समय तो हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन अभी जो हम जीवन जी रहे हैं, वह हमें अंदर से खुशी दे रहा है कि नहीं, हम अपने स्वास्थ्य, खुशी, रिश्तो को लेकर चेतना भरा जीवन जी रहे हैं या नहीं। हम खोखलेपनकी जिंदगी तो नहीं जी रहे हैं, इस बात को महसूस कर ले, और वैसा ही जीवन जीये ,जो आप अपने लिए चाहते हैं।
अपने स्वयं के लिए, अपनी रुचियों के लिए ,परिवार के लिए, समाज के लिए, देश के लिए और पूरे विश्व के लिए हमारे अंतःकरण में क्या भावनाएं हैं? हम क्या सोचते हैं? क्या कर रहे हैं? और क्या कर सकते हैं ?इस बात का दिन प्रतिदिन चिंतन करके हमारे जीवन को और अधिक खूबसूरत बना सकते हैं, ताकि अंतिम समय में हमें जीवन के प्रति कोई पछतावा ना रहे और हम एक आनंददायिनी मृत्यु का वरण कर सके।
एकदम सही रचना
जवाब देंहटाएं